फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The weather will remain dry for the next five days, with mild warmth during the day and cool conditions at night.

Chandigarh News: अगले पांच दिन मौसम रहेगा शुष्क, दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक

Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The weather will remain dry for the next five days, with mild warmth during the day and cool conditions at night.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंडक का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार 17 से 21 अक्तूबर तक चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 17 और 18 अक्तूबर को ट्राइसिटी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है। 19 और 20 अक्तूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, 21 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की घटनाएं भी दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा में तापमान बढ़ा, फिर भी सामान्य से कम
हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 1.8 डिग्री बढ़ा लेकिन यह सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। राज्य में सबसे अधिक 31.8 डिग्री तापमान बालसमंद में दर्ज किया गया। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री बढ़ा, फिर भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। रोपड़ के कृषि विज्ञान केंद्र में सबसे अधिक 32.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में औसत न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री गिरा और सामान्य के करीब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed