{"_id":"58a2a2244f1c1b564fd84091","slug":"unique-marriage-of-bank-officer-chinu-at-chandigarh-bride-ghudchadi-did-by-parents","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेमिसालः पहली बार दुल्हन हुई घोड़ी पर सवार, सड़क पर यूं निकली देखते रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमिसालः पहली बार दुल्हन हुई घोड़ी पर सवार, सड़क पर यूं निकली देखते रह गए सभी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
बैंक में अफसर लड़की चीनू हुई घोड़ी पर सवार
सिर पर लाल पगड़ी पहनकर पापा की दुलारी घोड़ी पर हुई सवार और फिर सड़क पर यूं निकली कि देखते रह गए सभी। जो भी देखे वो कहे भई वाह! क्या बात है।
बैंक में अफसर लड़की चीनू हुई घोड़ी पर सवार
ये अनोखी शादी देखने को मिली चंडीगढ़ में। बैंक में अफसर बेटी चीनू की घुड़चढ़ी की गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की पीओ दिव्या कौशिक की मंगलवार को शादी है और एक दिन पहले सोमवार को वह घोड़ी चढ़ी। दिव्या सेक्टर-42 में रहती हैं। उनके मुताबिक वह बचपन में अपने पिता से घोड़ी पर चढ़ने की बात कहती थी। पिता ने वादा किया था कि वह उसकी शादी में उसे घुड़चढ़ी करवाएंगे। उन्होंने सोमवार को अपना वादा पूरा किया।
बैंक में अफसर लड़की चीनू हुई घोड़ी पर सवार
सीनियर ऑडिट अफसर सुरेंदर कुमार कौशिक ने बताया कि वह हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। उनकी बहन कृष्णा कौशिक को कभी स्कूल नहीं भेजा गया। बहन के साथ सामाजिक दबाव के कारण ऐसा हुआ। जब मेरी बेटी पैदा हुई, तभी मैंने तय किया था कि मैं बहन को भले ही स्कूल नहीं भेज सका, मगर बेटी को बेटे की तरह समानता का अधिकार जरूर दिलाउंगा। लड़के-लड़की का भेदभाव अपनी बेटी के साथ नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में अफसर लड़की चीनू हुई घोड़ी पर सवार
सुरेंद्र कुमार कौशिक ने इस घुड़चढ़ी का राज बताते हुए कहा कि बचपन से ही मैं इसे खिलाते हुए कहता था कि ...मैं आ रहा हूं दिव्या तुझे घोड़ी पर चढ़ाता हूं। दिव्या कहती थी पापा आप मुझे घोड़ी पर चढ़ाओगे ना....। जब भी मैरिज की बात होती तो दिव्या कहती पापा मैं घोड़ी चढूंगी। मैं भी हमेशा कहता था कि मैं तेरा बचपन का घोड़ी पर चढ़ने का सपना पूरा करूंगा। पूरी फैमिली इसके लिए सहमत थी।
विज्ञापन
बैंक में अफसर लड़की चीनू हुई घोड़ी पर सवार
दिव्या की मां रेनू कौशिक ने बताया कि जब हमने उसकी शादी के दौरान उसके ससुराल पक्ष से उसके घोड़ी चढ़ने की इच्छा जाहिर की तो उन्होंने इसके लिए हमें प्रोत्साहित किया। बेटी के पति धीरज शर्मा और ससुर नीलांबर दत्त शर्मा ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान हो, इसलिए हमारी बहू को घोड़ी चढ़ना चाहिए। वहीं सोमवार को जब दिव्या कौशिक घोड़ी चढ़ी तो उनके रिश्तेदारों ने बैंड बाजा और आतिशबाजी से उसका स्वागत किया।