फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन B.tech टॉपर, दूल्हा वायुसैनिक, 16 मिनट में अनोखी शादी की तस्वीरें

Wed, 13 Jul 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी आदमपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
unique marriage, mandi adampur unique marriage, air soldiar groom, btec topper bride, haryana
unique marriage - फोटो : amarujala
16 मिनट में अनोखी शादी। न दहेज, न बैंडबाजा, न बजी शहनाई। दूल्हा आया, खाना भी नहीं खाया और 16 मिनट में दुल्हन को ले गया। देखिए, तस्वीरें।
unique marriage, mandi adampur unique marriage, air soldiar groom, btec topper bride, haryana
unique marriage - फोटो : amarujala
ये अनोखी शादी हुई हरियाणा के मंडी आदमपुर में। शादियों में जहां धूम धड़ाका और चमक-धमक कर लाखों खर्च करते हैं, वहीं बालसमंद गांव में महज 16 मिनट में आदर्श विवाह हुआ। इस विवाह में ना बैंडबाजा, ना घोड़ी, ना ही दूल्हा-दुल्हन के सिर पर कोई सेहरा था और ना ही कोई नाच-गाना हुआ। यह आदर्श विवाह गांव बालसंमद में रविवार को कबीर पंथी से संपन्न कराया गया। 
unique marriage, mandi adampur unique marriage, air soldiar groom, btec topper bride, haryana
unique marriage9 - फोटो : amarujala
सामाजिक रीति-रिवाज से परे दहेज रहित इस अनोखी शादी में दुल्हन साधारण कपड़ों में ही ससुराल के लिए विदा हुई। गांव बालसमंद निवासी सतबीर सिंह की बेटी सरोज की शादी जींद जिले के गांव डबलान निवासी तेलूराम के बेटे दीपक के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage, mandi adampur unique marriage, air soldiar groom, btec topper bride, haryana
unique marriage - फोटो : amarujala
दूल्हा दीपक वायुसेना में तैनात है तो दुल्हन सरोज सोनीपत स्थित महिला विश्वविद्यालय खानपुर से बीटेक टॉपर रही है। दहेज के लोभियों को ठेंगा दिखाती इस शादी में बारात के रूप में दूल्हे के 5-6 परिजन ही शरीक हुए और मात्र 16 मिनट में विवाह संपन्न हुआ। नवदंपति ने संत कबीर के चित्र के सामने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
unique marriage, mandi adampur unique marriage, air soldiar groom, btec topper bride, haryana
unique marriage - फोटो : amarujala
इस अनोखी आदर्श शादी में रस्में भी परमात्मा की प्रार्थना कर और दूल्हा-दुल्हन को रक्षासूत्र बांधकर पूरी की गई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ मौजूद सभी लोग हाथ जोड़कर एक सुर में रमेणी (गुरुवाणी) के दौरान चौपाइयां दोहराते नजर आए। रमेणी के साथ ही यह विवाह संपन्न हो गया। शादी में दोनों पक्षों के तमाम रिश्तेदार तो शामिल हुए ही, वहीं कबीर पंथ को मानने वाले कई भक्त दूर-दूर से आए हुए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed