फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की ऐसी अजीबोगरीब विदाई, सारे जग में हुई हंसाई, देखिए दिलचस्प तस्वीरें

Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Wed, 31 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
unique marriage, bride departure in rikshaw in punjab
दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
आपने कई शादियां देखी होंगी, लेकिन किसी शादी में ऐसी अजीबोगरीब बारात और विदाई नहीं देखी होगी। नजारा ऐसा था कि हर कोई हंसा, देखिए तस्वीरों में।
unique marriage, bride departure in rikshaw in punjab
दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
पंजाब के नवांशहर में राहों में यह अनोखी शादी हुई। गांव गढ़ी फतेह खां से बलाचौर आई बारात बस और कारों से थी, लेकिन दूल्हा रिक्शे पर था। फेरे के बाद दुल्हन की विदाई भी डोली में नहीं, रिक्शे में की गई। इतना ही नहीं, अगले दिन रिसेप्शन के नाम पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जहां लोग बधाई देने के साथ-साथ रक्तदान करते भी नजर आए।
unique marriage, bride departure in rikshaw in punjab
दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
दूल्हे का नाम है 28 साल के डॉक्टर लखविंद्र सिंह, जो दहेज के सख्त विरोधी हैं। उनका मकसद सिर्फ एक ही है, युवाओं को दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची के खिलाफ जागरूक करना। वे अब तक गांव में बिना दहेज की 15 शादी करा चुके लखविंद्र ने ये पहले से ही तय कर रखा था। लखविंद्र सिंह ने बलाचौर की आंगनबाड़ी वर्कर दविंदर कौर (27) से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique marriage, bride departure in rikshaw in punjab
दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
लखविंद्र बताते हैं कि वह शादी और रिसेप्शन में होने वाले फिजूलखर्ची के खिलाफ हैं, इसलिए पहले ही तय कर लिया था कि शादी वहीं करूंगा, जहां के लोग मेरी इस सोच को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। मेरी सोच को परिवार वालों ने ही नहीं गांव वालों ने भी सराहा। इसलिए रात को जब रिक्शे में दुल्हन पहुंची तो लोगों ने फूलों की वर्षा की, यह देखकर मेरी दुल्हन भी खुश हो गई।

 
विज्ञापन
unique marriage, bride departure in rikshaw in punjab
दुल्हन की अजीबोगरीब विदाई
लखविंद्र बताते हैं कि रक्तदान शिविर में मेरे और मेरी दुल्हन के अलावा परिजनों और गांव के करीब 30 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों के लिए चाय-नाश्ते से ज्यादा कुछ भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed