फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CCTV system in Sector-46 and water cooler in Sector-15 handed over to the public.

Chandigarh News: सेक्टर-46 में सीसीटीवी और सेक्टर-15 में वाटर कूलर जनता को सौंपा

Mon, 24 Aug 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
CCTV system in Sector-46 and water cooler in Sector-15 handed over to the public.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं। उन्होंने सेक्टर-46 में नए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में स्थापित वाटर कूलर भी जनता को समर्पित किया। दोनों परियोजनाएं सांसद निधि कोष से करवाई गई हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद तिवारी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने बताया कि सेक्टर-46 के लोगों की ओर से लंबे समय से कैमरे लगाने की मांग की जा रही थी। एरिया पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी की मांग पर सांसद निधि से फंड मुहैया कराया गया, जिसके बाद डीसी ऑफिस के माध्यम से नगर निगम ने कैमरे लगाए। सेक्टर-15 के वेंडिंग जोन में वाटर कूलर का उद्घाटन करते हुए तिवारी ने कहा कि इससे यहां काम करने वाले वेंडरों, श्रमिकों और आने-जाने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर के विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी, चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना, हर्ष, सुनील, जतिन विर्क, रवि शाह, सतीश कुमार शर्मा, कृष्ण लाल बांसल, जावेद खान सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed