फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road safety rules taught to 600 students and parents.

Chandigarh News: 600 विद्यार्थियों और अभिभावकों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Road safety rules taught to 600 students and parents.
चंडीगढ़। सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों और युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने एसआईपी अबेकस अकादमी के सहयोग से सेक्टर-25 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 600 विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेंट जोसेफ स्कूल-44, रेयान इंटरनेशनल स्कूल-49डी, एसडी पब्लिक स्कूल-32 और मोती राम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-27 के छह से 12 वर्ष आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता के दूसरे चरण का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

बाल यातायात पार्क की प्रभारी उपनिरीक्षक रोशनी देवी और उनकी टीम ने बच्चों को मोटर वाहन अधिनियम और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। उन्हें दोपहिया वाहन पर हेलमेट, कार में सीट बेल्ट, गति सीमा का पालन, यातायात बत्ती और लेन अनुशासन के बारे में बताया गया। पैदल यात्रियों को रास्ता देने और आपातकालीन वाहनों को तुरंत मार्ग देने की सीख भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल, तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों के बारे में बताया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर चंडीगढ़ को शून्य सड़क हादसा मृत्यु वाला शहर बनाने में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed