फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी, पर बहू को लौटना पड़ा विदेश, जानिए क्यों?

Thu, 30 Nov 2017 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 30 Nov 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
unique love marriage of italian girl and indian boy
इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी
भारतीय युवक को इटली की लड़की से प्यार हुआ और दोनों ने इंडिया आकर शादी कर ली, लेकिन अब बहू को विदेश लौटना पड़ा। जानिए आखिर क्या हुआ ऐसा?
unique love marriage of italian girl and indian boy
इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। इटली से शादी करने के लिए इंडिया आई 37 साल की मार्टा रोगोवस्का को शुक्रवार को अपने देश इटली लौटना पड़ा। उसकी शादी  33 वर्षीय शरविंद्र सिंह के साथ हुई है। दोनों कई साल से लिव इन में रह रहे थे और इस रिश्ते से दोनों का एक बच्चा भी है।

 
unique love marriage of italian girl and indian boy
इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी
क्योंकि दोनों अब शादी करना चाहते थे तो हाल ही में वे इंडिया आए और 15 अक्टूबर 2017 को यमुनानगर के ही एक रिजॉर्ट में शादी कर ली। हनुमान गेट स्थित गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज की रस्म अदा की गई थी। शरविंद्र के पास इटली की नागरिकता है, वह 8 साल पहले वहां गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique love marriage of italian girl and indian boy
इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी
समस्या हो गई, मैरिज रजिस्ट्रेशन की। सारे दस्तावेज तैयार, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने ईओ दीपक सूरा से मंजूरी के लिए आवेदन किया था। बच्चे को गोद में देखकर ईओ ने उनसे कुछ सवाल किए। संतोषजनक जवाब नहीं मिले तो ईओ ने शादी रजिस्टर्ड करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर शरविंद्र के साथ आए भाजपा नेता रमेश कश्यप से उनकी तकरार भी हुई।
विज्ञापन
unique love marriage of italian girl and indian boy
इटली में प्यार, इंडिया आकर की शादी
पूरे मामले से निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा और डीसी रोहताश खरब को भी अवगत करवाया गया, बावजूद इसके शादी रजिस्टर्ड नहीं हो पाई। ईओ दीपक सूरा का कहना है कि पूछताछ में पति-पत्नी ने यह बात स्वीकार की कि उनकी इटली में शादी हो चुकी है। इस स्थिति में उनकी शादी यहां रजिस्टर्ड नहीं हो सकती। हिंदू मैरिज एक्ट में एक शादी दो बार रजिस्टर्ड नहीं हो सकती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed