ईद के मौके पर देश में एक मुसलमान ने ऐसी ‘अनोखी ईदी’ दी, देखकर ईदी लेने वाला भी हैरान। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को इनसे कुछ सीखना चाहिए।
यह बेमिसाल ईदी चंडीगढ़ में दी गई। ईद उल फितर पर चंडीगढ़ नगर निगम पार्षद मोहम्मद खुर्शीद अली ने मजहबी कड़वाहट को एक ‘अनोखी ईदी’ के प्यार से फीका कर दिया। तमाम बंदिशों को तोड़कर इंसानियत धर्म को सर्वोपरि करार देते हुए इस पार्षद ने चंडीगढ़ की हिंदू मेयर को ईदी (ईद पर दिए जाने वाला तोहफा) के रूप में श्रीरामचरितमानस भेंट की।
पार्षद रविवार को कार्यालय में पहुंचकर मेयर आशा जसवाल को श्रीरामचरितमानस सौंपते हुए कहा कि यह एक मुस्लिम भाई का अपनी हिंदू बहन को ईद का तोहफा है। पार्षद खुर्शीद अली के इस तोहफे को देखकर मेयर आशा जसवाल पूरी तरह से भावुक होती हुईं बोलीं कि उन्हें ईद पर इस तरह के तोहफे की उम्मीद नहीं थी।
मेयर आशा जसवाल ने भी पूरे अदब से अपने सिर चुनरी रखीं और फिर खुर्शीद अली के तोहफा लेकर माथे पर लगाया। ये पल बेहद भावुक भरे थे। वहां मौजूद सभी लोगों ने इसकी प्रशंसा की। इस अवसर पर पार्षद रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, गुरप्रीत सिंह ढिल्लों सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।
ईद पर बहनों को तोहफे देने की परंपरा है। मैने सोचा मेरी बहन मेयर आशा जसवाल को श्रीरामचरितमानस तोहफे में दूं। मेयर ने भी श्रीरामचरित मानस का गिफ्ट पाकर बेहद खुश हुई। मेयर ने कहा कि इससे बड़ा कोई तोहफा हो ही नहीं सकता।
- मोहम्मद खुर्शीद अली, पार्षद