थाने के बाहर जमकर लात-घूंसे, थप्पड़ चले और पगड़ियां उतरीं। लड़के और लड़की वालों ने ऐसा ड्रामा किया कि पुलिस के भी पसीने छूट गए, देखिए तस्वीरें।
2 of 7
पुलिस थाने के बाहर मारपीट
मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर-17 थाने के बाहर वीरवार दोपहर को दो पक्षों ने जमकर बवाल किया। एक-दूसरे पर थप्पड़ और लातें बरसाईं। इतना ही नहीं, एक-दूसरे की पगड़ियां भी उछाल दीं। कुछ ही देर हुए इस झगड़े को पुलिस ने आकर खदेड़ा और दोनों पक्षों के लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
3 of 7
पुलिस थाने के बाहर मारपीट
दरअसल झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष मलोया के हैं कथित तौर पर वर-वधू पक्ष हैं। इनका केस महिला थाने में चल रहा है और उसकी सुनवाई से पहले ही ये आपस में भिड़ गए। महिला थाने में दो पक्षों के बीच चल रहे एक विवादित विवाह को लेकर केस चल रहा है। दोपहर को दोनों पक्ष थाने के बाहर जमा हुए तो आपस में भिड़ गए।
4 of 7
पुलिस थाने के बाहर मारपीट
लड़के के पक्ष की तरफ से चार लोग आए हुए थे, जबकि दूसरे पक्ष से करीब एक दर्जन लोग थे। दोनों गुटों में जमकर बवाल हुआ और एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों पक्षों में डंडे भी चले। जब घटना का पता सेक्टर-17 थाना पुलिस को लगा तो भारी पुलिस बल ने सभी को दबोच लिया।
5 of 7
पुलिस थाने के बाहर मारपीट
लड़के की तरफ से आरोप लगाया गया कि उसने सात महीने पहले कोर्ट में शादी की थी, लेकिन लड़की के घर वाले उसे जबरदस्ती वापस ले गए। इतना ही नहीं लड़की को डराकर शादी से मुकरवा दिया गया और किडनैपिंग, धोखाधड़ी का कोर्ट में केस डाल दिया।