{"_id":"6aa70bafb91e0dd88c08c502","slug":"raids-on-58-drug-hotspots-crackdown-on-drug-networks-via-46-checkpoints-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1122340-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 58 ड्रग हॉटस्पॉट पर धावा, 46 नाकों से नशे के नेटवर्क पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 58 ड्रग हॉटस्पॉट पर धावा, 46 नाकों से नशे के नेटवर्क पर शिकंजा
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशे के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने शहरभर में बड़ा अभियान चलाते हुए ड्रग हॉटस्पॉट से लेकर जंगल, खंडहर इमारतों, मकानों और कॉलोनियों तक दबिश दी। 11 और 12 सितंबर को चलाए गए विशेष अभियान में नशे से जुड़े मामलों में 12 एफआईआर दर्ज कर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों दिन की कार्रवाई में कुल 140.10 ग्राम हेरोइन, 15 बुप्रेनॉर्फिन नशीले इंजेक्शन और तीन कमानीदार चाकू बरामद किए गए। इस दौरान 3000 से अधिक लोगों की जांच की गई। पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई के तहत कलंदर भी तैयार किए।
पुलिस ने कार्रवाई का दायरा केवल नशा तस्करों और पेडलरों तक सीमित नहीं रखा। पहले नशे या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की मौजूदा गतिविधियों, आवाजाही और उनके संभावित संपर्कों की भी जांच की गई। फील्ड इंटेलिजेंस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर नशे की बिक्री और तस्करी के संभावित ठिकानों की तलाशी ली गई।
पुलिस ने शहर में चिह्नित 58 ड्रग हॉटस्पॉट पर विशेष कार्रवाई की। इन स्थानों पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 34 लोगों को सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 33 स्थानों पर लक्षित तलाशी अभियान चलाए गए। इन अभियानों में 60 लोगों को पकड़ा गया और 48 को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
बापूधाम से मौलीजागरां तक 46 नाके
बापूधाम, कजेहड़ी, बुरैल, मलोया और मौलीजागरां समेत संवेदनशील इलाकों में 46 एरिया डोमिनेशन नाके लगाए गए। इन नाकों पर 1233 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों वाले इलाकों में निगरानी भी बढ़ाई।
12 सितंबर को आठ एफआईआर, 11 गिरफ्तार
12 सितंबर को नशे से जुड़े मामलों में आठ एफआईआर दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 109.56 ग्राम हेरोइन और 15 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए। इससे एक दिन पहले 11 सितंबर को चार एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे 30.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
नशे के साथ स्नैचिंग-बॉडी क्राइम पर भी कार्रवाई
12 सितंबर को नशे के मामलों के अलावा स्नैचिंग और बॉडी क्राइम से जुड़े मामलों में भी 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि नशा तस्करों, सप्लायरों, पेडलरों, बार-बार अपराध करने वालों और नशे के नेटवर्क को मदद देने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ कार्रवाई भी जारी है।
आरडब्ल्यूए और मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगी मदद
नशे के नेटवर्क तक पहुंचने के लिए एसडीपीओ और थाना प्रभारियों ने आरडब्ल्यूए, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठकें कीं। उनसे नशा बेचने वालों, संदिग्ध गतिविधियों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने कहा है कि नशे के नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।
कजेहड़ी-सेक्टर-52 में आठ पर कार्रवाई
सेक्टर-36 पुलिस ने कजेहड़ी और सेक्टर-52 में जांच अभियान चलाकर आठ लोगों पर बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत निवारक कार्रवाई की। सभी को एसडीएम साउथ के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सेक्टर-52 में 15 नशीले इंजेक्शन बरामद
पुलिस ने एमसी सीवरेज स्टोर के पास सतिंदर सिंह (30) को 15 बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक वह जंगल से आकर कजेहड़ी और सेक्टर-52 में इंजेक्शन सप्लाई करता था।
रामदरबार में 10.98 ग्राम हेरोइन पकड़ी
सेक्टर-31 पुलिस ने खुशहाल पार्क के पास पुनीत उर्फ मेरटिया (25) को 10.98 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह बेंच पर बैठा था और पुलिस को देखकर वहां से जाने लगा था।
मक्खन माजरा में 29.70 ग्राम चिट्टा बरामद
मौलीजागरां पुलिस ने जंगल क्षेत्र में बलटाना निवासी अनिल कुमार खेरवार (33) को 29.70 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से यामाहा मोटरसाइकिल भी मिली, अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया।
मनीमाजरा में 7.47 ग्राम हेरोइन मिली
मनीमाजरा पुलिस ने गुरुकुल स्कूल के पास कुलदीप सिंह को 7.47 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं और अब सप्लाई के स्रोत की जांच की जा रही है।
धनास में 20.61 ग्राम हेरोइन बरामद
सारंगपुर पुलिस ने स्मॉल फ्लैट्स धनास निवासी प्रदीप कुमार उर्फ प्रधान (25) को 20.61 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मलोया में 10.30 ग्राम चिट्टा, सप्लायर की तलाश
मलोया पुलिस ने विक्रम (21) को 10.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसने सहारनपुर निवासी सन्नी उर्फ काका से नशा खरीदने की बात बताई है और अब कथित सप्लायर की तलाश है।
पलसौरा में 32.01 ग्राम हेरोइन, आरोपी पहले भी जेल जा चुका
सेक्टर-39 पुलिस ने अनुज कुमार (19) को 32.01 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह जून में दर्ज एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है और 11 अगस्त को बुड़ैल मॉडल जेल से बाहर आया था।