{"_id":"6aa70c6de9cedcf24d0d51c4","slug":"youth-arrested-in-palsora-with-32-grams-of-heroin-prior-case-already-registered-against-him-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1122244-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पलसौरा में 32 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पलसौरा में 32 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है मामला
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पलसौरा में 19 वर्षीय अनुज कुमार को 32.01 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अनुज के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। वह 11 अगस्त 2026 को बुड़ैल मॉडल जेल से रिहा हुआ था। एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर शहर में स्नैचिंग और लूट रोकने के लिए गश्त बढ़ाई गई थी।
इंस्पेक्टर जेपी सिंह की निगरानी में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एसआई कुलदीप सिंह और उनकी टीम ने पलसौरा सेक्टर-55 में संदिग्ध अनुज को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। अनुज को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब हेरोइन के स्रोत और सप्लाई के बारे में पता लगा रही है।