फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition to the removal of Punjabi from the PU syllabus has also begun on social media.

Chandigarh News: पीयू के सिलेबस से पंजाबी हटाने का सोशल मीडिया पर भी होने लगा विरोध

Mon, 14 Sep 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the removal of Punjabi from the PU syllabus has also begun on social media.

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सिलेबस से पंजाबी और सिख इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को हटाए जाने का विरोध अब सोशल मीडिया पर भी तेज होने लगा है। विद्यार्थियों ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। विद्यार्थियों का कहना है कि पंजाब के इतिहास और सिख परंपरा से जुड़े विषयों को सिलेबस से हटाना विद्यार्थियों को अपने इतिहास से दूर करने जैसा है। विद्यार्थी लगातार सोशल मीडिया पर रील डालकर विरोध जता रहे हैं।

विद्यार्थी पंजाबी इतिहास से जुड़े विषयों को दोबारा शामिल करने की मांग रखी। विद्यार्थियों ने इन विषयों को केवल वैकल्पिक करने के बजाय पहले की तरह अनिवार्य रखने की भी मांग की। एचओडी ने मामले पर विचार करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार संशोधित सिलेबस से गुरु नानक देव जी का जीवन और उनके समय की परिस्थितियां, पंथ की संस्थागत स्थापना, गुरु अर्जन देव जी, गुरु तेग बहादुर जी, गुरु हरगोबिंद साहिब जी, मीरी-पीरी, अकाल तख्त, मिसल, दल खालसा, महाराजा रणजीत सिंह और लाहौर राज्य, एंग्लो-सिख युद्ध, सिंह सभा आंदोलन, जलियांवाला बाग, गदर आंदोलन और पंजाबी सूबा आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी सिलेबस में जगह नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed