अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह एक अच्छी खबर है। अब ट्रेन में आपको हर सुविधा मिलेगी, लेकिन उसके लिए आपको छोटा सा काम करना पड़ेगा
ये काम है ट्विट का, बस एक ट्विट कर आप रेलवे से हर तरह की मदद मांग सकते हैं। हाल ही में फिरोजपुर में ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के बच्चे की तबीयत खराब थी, उसने ट्विटर के जरिये मदद मांगी। रेलवे ने बच्चे को अगले स्टेशन पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई।
रेल डिवीजन फिरोजपुर में दौड़ रही ट्रेनों में साफ-सफाई और विलंब होने की सबसे अधिक शिकायतें ट्विटर पर रेल अधिकारियों को मिल रही है। फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारियों को ट्विटर पर रविवार को लगभग 70 और सोमवार को तकरीबन 40 शिकायतें मिलीं।
4 of 7
रेलवे
- फोटो : Railway.gov.in
यात्रियों से ट्विटर पर मिल रही शिकायतों को लेकर रेल मंत्रालय बहुत गंभीर है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों को आदेश है कि ट्विटर पर आने वाली प्रत्येक शिकायत का तुरंत हल किया जाए और शिकायतें करने वाले यात्री से अधिकारी बात करें कि समस्या का हल अगले स्टेशन पर हुआ या नहीं।
5 of 7
new delhi railway station
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को फिरोजपुर डिवीजन के अधिकारियों को ट्विटर के जरिए यात्रियों की 70 शिकायतें मिली हैं, इनमें ट्रेनें समय पर नहीं चलनेे, ट्रेन में साफ-सफाई नहीं होने, डिब्बे में बिजली नहीं होने और मेडिकल की सुविधाएं शामिल है।