{"_id":"598ac02e4f1c1be10d8b46b0","slug":"truth-reveals-behind-women-braid-chopping-in-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिरकार खुल ही गया राज... तो चोटियां और बाल इस तरह से कट रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार खुल ही गया राज... तो चोटियां और बाल इस तरह से कट रहे हैं
Thu, 10 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा/संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा/संगरूर(पंजाब)
Updated Thu, 10 Aug 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
चोटी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चोटी और बाल कटने की घटनाओं ने देश भर में दहशत फैला रखी है, लेकिन अब इसका राज खुल गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर ये सब कैसे हो रहा है।
2 of 7
braid chopping
दरअसल, एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पता चलता है कि लोग अपने बाल खुद ही काट रहे हैं। यकीं नहीं आता तो देखिए, पंजाब के मोगा में एक अमृतधारी युवक ने रात के समय परिजनों से नजरें बचाकर खुद ही अपने बाल काटे और फिर सो गया। सुबह उठने पर उसने संदिग्ध हाल में बाल कटने की कहानी गढ़कर इलाके में सनसनी फैला दी।
3 of 7
चोटी कटी
- फोटो : SELF
वाकया जिले के गांव दौलतपुर का है। मामले में दूसरी ओर युवक के केस कटने की चर्चा के बाद कुछ ही देर यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जब कुछ अकाली नेताओं ने उससे पूछताछ करनी शुरू की तो उसने सच्चाई उगल दी। गांव दौलतपुरा में निवासी एक दलित युवक प्रदीपपाल ने तकरीबन 8 महीने पहले अमृत छका था। उसने सुबह उठ कर परिजनों को बताया कि रात को संदिग्ध हालत में उसके बाल काट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कटी हुई चोटी
- फोटो : अमर उजाला
मामले की चर्चा के जोर पकड़ने पर गांव के अकाली नेता एवं जिला परिषद मेंबर बूटा सिंह दौलतपुरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक ने पूछताछ के दौरान माना लिया है कि उसने खुद ही अपने बाल काटने का काम किया है। वह रात के समय मकान के एक कमरे में अपने बाल काटने के बाद सिर पर परना बांधकर आंगन में सोए पड़े परिवार के पास जाकर सो गया और सुबह उठकर बाल काटे जाने की अफवाह फैला दी।
विज्ञापन
5 of 7
कटी हुई चोटी
- फोटो : अमर उजाला
संगरूर में भी गांव नागरा में एक केशधारी बच्चे ने खुद ही कैंची से अपने बाल काट लिए और शोर मचा दिया कि किसी ने उसके बाल काट दिए हैं। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और बच्चे के झूठ से पर्दा उठा दिया। सुनाम के डीएसपी विलियम जेजी ने बताया कि गांव नागरा के चौदह वर्षीय बच्चे की माता जसविंदर कौर ने पुलिस के पास शिकायत की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।