देखिए, जब ट्रेन की पटरियों पर दौड़ने लगा ट्रक, तस्वीरें
ट्रेन की पटरियों पर कभी ट्रक को दौड़ते देखा है। ऐसा ही हुआ, रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर, यहां सीमेंट से भरा ट्रक पटरियों पर चढ़ गया। देखिए तस्वीरें।
-रिपोर्ट: जतिंदर राठी, रेवाड़ी टीम
देखिए, जब ट्रेन की पटरियों पर दौड़ने लगा ट्रक, तस्वीरें
रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग पर देर रात हुए इस हादसे के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे के कारण रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग करीब 7 घंटे प्रभावित रहा और करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेन लेट हो गईं।
देखिए, जब ट्रेन की पटरियों पर दौड़ने लगा ट्रक, तस्वीरें
हुआ यं कि सीमेंट से भरा एक ट्रक नारनौल से नंह जा रहा था। जैसे ही ट्रक रेवाड़ी पहुंचा तो चालक शराब के नशे में होने के कारण ट्रक को लेकर झज्जर फ्लाईओवर के नीचे चल पड़ा और पटरियों पर चढक़र पलट गया।
देखिए, जब ट्रेन की पटरियों पर दौड़ने लगा ट्रक, तस्वीरें
रात करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे की खबर जैसे ही रेल प्रशासन को लगी तो दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गईं और अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो घटना की सूचना जयपुर मंडल के अधिकारियों को दी गई।
देखिए, जब ट्रेन की पटरियों पर दौड़ने लगा ट्रक, तस्वीरें
जयपुर से सुबह रेवाड़ी पहुंची क्रेन ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को पटरियों से हटाया। तब कहीं जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट हो गईं।