फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ट्रक टकराया और धू धूकर जल उठी कार

Sun, 28 Dec 2014 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन

देखिए, ट्रक टकराया और धू धूकर जल उठी कार

truck accident and burning car, live pics
हरियाणा में बादली में गांव दरियापुर के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने में मां-बेटे और भतीजी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। हादसे के बाद कार में आग भी लग गई। इससे पहले कि आग भड़कती, ग्रामीण उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे।

देखिए, ट्रक टकराया और धू धूकर जल उठी कार

truck accident and burning car, live pics
पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ के पास स्थित गांव खैरा निवासी मनोज पुत्र रतन सिंह कार में अपनी मां रेवती, भतीजी इंदू, भाभी रीटा और निर्मला के साथ कोसली जाने के लिए घर से निकले थे। जब गाड़ी बादली के नजदीक दरियापुर मोड़ पर पहुंची, तो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई।

देखिए, ट्रक टकराया और धू धूकर जल उठी कार

truck accident and burning car, live pics
टक्कर लगते ही कार से धुआं उठना शुरू हो गया और कुछ ही समय में आग पकड़ ली। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कार को खोलने का प्रयास किया। देखते ही देखते और भी ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार खोलने में मदद की। इससे पहले कि आग भड़कती, ग्रामीण कार का दरवाजा खोलने में कामयाब हो गए। जब पांचों को कार से बाहर निकाला, तो कार चालक मनोज की मां रेवती मृत मिली, जबकि अन्य चारों गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ट्रक टकराया और धू धूकर जल उठी कार

truck accident and burning car, live pics
बादली चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मनोज और निर्मला को उपचार के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल में भेजा गया, जबकि मनोज की भतीजी इंदू पुत्री सुभाष और उसकी भाभी रीटा को जाफरपुर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में मनोज को भी मृत घोषित कर दिया। उधर, दीनदयाल उपाध्याया अस्पताल में उपचार के दौरान इंदू की भी मौत हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed