फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Sat, 27 Dec 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Dec 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Photo of 15 Major Issues of Punjab and Haryana

28 जनवरी को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष जी महाराज समा‌धिलीन हो गए थे। ऐसा होने की खबर फैलते ही हजारों अनुयायी नूरमहल में इकट्ठा हो गए थे और आशुतोष महाराज के समाधि से बाहर निकलने की दुआएं मांगने लगे। डॉक्टरों ने आशुतोष महाराज को क्लिनिकली डेड घोषित कर दिया था, लेकिन उनके अनुयायी नहीं माने। आज तक कोर्ट में यह मामला चल रहा है और अभी तक आशुतोष महाराज की समाधि पर सस्पेंस बरकरार है।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Photo of 15 Major Issues of Punjab and Haryana

1 मार्च को पंजाब के अजनाला में कुएं की खुदाई की गई थी। इस खुदाई से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के 282 शहीदों के अस्थि पिंजर और अवशेष मिले थे। दूसरे दिन की खुदाई में भी 50 खोपड़ियां, 40 से ज्यादा साबुत जबड़े, 500 से ज्यादा दांत, कुछ ब्रिटिश गोलियां, ईस्ट इंडिया कंपनी के एक-एक रुपये के 47 सिक्के, सोने के चार मोती, सोने के तीन तावीज, दो अंगुठियां और अन्य सामान मिला है। कुएं की खुदाई का काम इस कुएं के बारे में शोध करने वाले इतिहासकारों और गुरुद्वारा शहीदगंज-शहीदांवाला खूह कमेटी द्वारा सुयंक्त रूप से कराया गया था।

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Photo of 15 Major Issues of Punjab and Haryana

 मई को गुरु गोबिंद सिंह जी की बाणी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया श्री अकाल तख्त साहिब से जारी आदेश के मुताबिक तख्त श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होकर लंगर के जूठे बर्तन साफ करके सेवा की। उन्होंने जूठे बर्तन मांजे और जोड़े साफ किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Photo of 15 Major Issues of Punjab and Haryana

18 मई को मोगा में एक मजदूर ने मोदी को हटाने की मांग करते हुए बिजली के सौ फुट ऊंचे टावर से छलांग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश की और कुछ लोगों को टॉवर पर चढ़ा दिया था। यह देख युवक बिजली की लाइनों से लटक गया था और युवक ने छलांग लगा दी थी। मौके पर ही उसकी मौत भी हो गई थी। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के दो दिन बाद यह घटना हुई थी।

विज्ञापन

देखिए, 13 ऐसी खबरों की तस्वीर जो दिल्ली तक गूंजी

Photo of 15 Major Issues of Punjab and Haryana

जून का पूरा महीना पंजाब के लोगों के साथ हुई एक घटना गृह मंत्रालय तक गूंजी। मामला था पंजाब के युवकों का इराक में अपहरण। कई परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से अपने बेटों को वापस लाने की गुहार लगाई थी। देश भर यह मामला चर्चा का विषय रहा था। इराक में किडनेप किए गए युवकों में हरियाणा के भी कई युवक शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed