फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में पहली बार : अमृतसर में शुरू हुई 'ट्री एंबुलेंस' सेवा, पेड़-पौधों की 32 बीमारियों का होगा इलाज

Tue, 23 Feb 2021 12:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tree Ambulance Service starts in Amritsar of Punjab
ट्री एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आपने इंसानों और जानवरों के अस्पतालों और एंबुलेंस के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन आज आपको हम एक अनोखे अस्पताल और एंबुलेंस के बारे में बताएंगे। यह अस्पताल अपने आप में नायाब है और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा भी देता है। दरअसल, यह अनोखा अस्पताल पंजाब के अमृतसर जिले में शुरू हुआ है। लोग इस अस्पताल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, अमृतसर का यह अस्पताल पेड़-पौधों का इलाज करेगा। खास बात यह है कि इसमें लगभग 32 तरह की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। यह अनूठी शुरुआत आईआरएस अधिकारी रोहित मेहरा ने की है। उनका कहना है कि पेड़-पौधे जब बीमार पड़ें तो उन्हें उखाड़कर न फेंके, क्योंकि उनका इलाज हो सकता है। आयुर्वेद को आधार बनाकर पौधों का इलाज किया जाएगा। इसी उद्देश्य से भारतीय राजस्व अधिकारी (आईआरएस) रोहित मेहरा ने देश की पहली ‘ट्री एंबुलेंस’ शुरू की है। रोहित मेहरा के अनुसार पेड़ों को पुनर्जीवित करने के लिए ट्री एंबुलेंस में ऐसे विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है, जो पौधों की बीमारियों के इलाज में सक्षम है। ट्री एंबुलेंस में आठ बोटनिस्ट और पांच साइंटिस्ट शामिल हैं। इसमें 32 तरह की अलग-अलग बीमारियों को ठीक करने की व्यवस्था है। जिन लोगों ने अपने घरों या पार्कों में बड़े-बड़े पेड़ लगाए हैं, उन्हें पेड़ों की देखभाल के लिए आगे आना होगा।

Tree Ambulance Service starts in Amritsar of Punjab
ट्री एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जो व्यक्ति पेड़ों के इलाज के लिए ट्री एंबुलेंस की मदद चाहेगा, उसे मोबाइल नंबर 8968339411 पर सूचित करना होगा। इसके बाद गठित की विशेषज्ञों की टीम मौके पर जाएगी और निरीक्षण के बाद इलाज शुरू होगा। 


Tree Ambulance Service starts in Amritsar of Punjab
ट्री एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह सारा काम फ्री किया जाएगा। रोहित मेहरा का कहना है कि ट्री एंबुलेंस को ‘पुष्पा ट्री एंड प्लांट हॉस्पिटल एंड डिस्पेंसरी’ का नाम दिया गया है। यह एंबुलेंस शहर में घूमेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tree Ambulance Service starts in Amritsar of Punjab
ट्री एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दीमक के इलाज से लेकर पौधों के रीप्लांटेशन तक टीम के पास काम करने का अनुभव है। कई लोगों के घरों में पीपल का पेड़ निकल आता है, उसे किसी ने अगर हटाना है तो बिना खराब किए रिप्लांट किया जाएगा।

विज्ञापन
Tree Ambulance Service starts in Amritsar of Punjab
ट्री एंबुलेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कई पेड़ों में फल नहीं आते, इसके अलावा कील लगाने से और दीमक से खराब पेड़ों का भी इलाज किया जाएगा। ट्री एंबुलेंस में गैंती, फावड़ा, गड्ढा, खोदने की मशीन, कटर, कैंची, पचा, आरी, पानी की टंकी, खाद की बोरी, दवा डालने की मशीन भी रखी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed