Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Traveler facing problems after getting stuck on Delhi-Panipat Highway due to road blockade
{"_id":"5fc0a6439244ab6c6b76b80d","slug":"traveler-facing-problems-after-getting-stuck-on-delhi-panipat-highway-due-to-road-blockade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : जाम में फंसे तो बच्चों संग पैदल निकल पड़े, जान जोखिम में डालकर की नदी पार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : जाम में फंसे तो बच्चों संग पैदल निकल पड़े, जान जोखिम में डालकर की नदी पार, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा का अन्नदाता सड़क संघर्ष कर रहा है। पुलिस प्रशासन इन्हें रोकने के लिए हर उपाय कर रही है। जगह-जगह सड़कें खोद दी गईंं हैं। बड़े-बड़े पत्थर और बेरिकेड सड़क पर लगाए गए हैं। इन सबका का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पंजाब और हरियाणा जाने वाले यात्री बेहाल हैं। उन्हें न कोई साधन मिल रहा और न हीं कोई समाधान।
2 of 5
घग्गर नदी पार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। उनका कहना कि सड़क अवरुद्ध होने के कारण दिल्ली-पानीपत राजमार्ग जाम है। उससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एक यात्री शिवांगी का कहना है कि "मैं जम्मू से आ रही हूं और कल शाम दिल्ली पहुंचने का अनुमान था। हमारे पास अब तक कोई अपडेट नहीं है।"
3 of 5
सोनीपत बस अड्डे पर पहुंचे यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
अभी अंबाला- दिल्ली- अमृतसर और अंबाला- चंड़ीगढ़- दिल्ली राजमार्ग पर पूरी तरह से यातायात बहाल नहीं हुआ है। लोगों को अन्य रास्तों से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। घग्गर नदी का पुल बंद होने के कारण आम जनता को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर पंजाब से हरियाणा और हरियाणा से पंजाब जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुल पूरी तरह से बंद होने के कारण लोगों ने ठंड में अपनी जान जोखिम में डाल घग्गर नदी को रास्ता बनाया। गंदे पानी से होते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश किया। इस दौरान खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पंजाब की ओर से आ रही सीमा, रोशन, विवेक व अन्य का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उनके कई जरूरी काम अटक गए।
विज्ञापन
5 of 5
घग्गर नदी से गुजरते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
एक यात्री अचरज ने बताया कि मैं सोनीपत में परिवार के साथ अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। मैं वापस अपने घर देहरादून जाने के लिए बस अड्डे पर आया तो दिल्ली की ओर जाने वाली बसें बंद मिली। ऐसे में परेशानी का सामना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।