फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेहनत किए ये शख्स बन गया करोड़पति, देखिए कैसे खुला किस्मत का ताला

Thu, 30 Nov 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Thu, 30 Nov 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
transgender wins diwali bumper  lotter, transgender becomes billionair
करोड़पति बना ट्रांसजेंडर
बिना मेहनत किए ये शख्स एक झटके में डेढ़ करोड़ का मालिक बन गया। खबर सुनकर लोगों में सनसनी फैल गई, जानिए कैसे खुला उसकी किस्मत का ताला।
transgender wins diwali bumper  lotter, transgender becomes billionair
करोड़पति बना ट्रांसजेंडर
पेशे से महंत है और रोज रोटी कमाने को ड्राइवरी भी करता है पंजाब के मानसा का किन्नर नजीर खान, जिस पर वीरवार को लक्ष्मी की कृपा हो गई। क्योंकि नजीर खान डेढ़ करोड़ रुपये का मालिक बन गया। बुधवार को पंजाब सरकार की ओर से निकाले गए ड्रॉ में उसका लॉटरी नंबर बी-943117 निकला है।
transgender wins diwali bumper  lotter, transgender becomes billionair
करोड़पति बना ट्रांसजेंडर
नजीर खान ने यह लॉटरी तीसरी बार डाली थी और इसे दुकानदार तरसेम शर्मा से खरीदा था। वहीं ईनाम निकलने से नजीर खान बेहद खुश और थोड़ा भावुक हैं। वे कहते हैं कि उम्मीद थी कि एक दिन उन पर जरूर अल्लाह की कृपा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
transgender wins diwali bumper  lotter, transgender becomes billionair
money
वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि नजीर अपनी कमाई से तीन गरीब लड़कियों का विवाह कर चुके हैं। शायद यही कारण है, जो खुदा ने उन्हें यह इनाम बख्शा है। इतने पैसे का क्या करेंगे, सवाल के जवाब में नजीर कहते हैं कि वे यह पैसा भी गरीब लड़कियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे।
विज्ञापन
transgender wins diwali bumper  lotter, transgender becomes billionair
money - फोटो : demo pic
नजीर खान ने बताया कि पांच दिन पहले जब वह मानसा के शहीद ऊधम सिंह टैक्सी स्टैंड में अपनी गाड़ी लेकर खड़ा था तो उसके पास टिकट बेचने के लिए एक लॉटरी वाला आया और टिकट खरीदने की जिद करने लगा। पहले तो मैंने ना कर दिया, लेकिन काफी सोचने के बाद लॉटरी खरीद ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed