बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही
पाकिस्तान के हामिद इमरान की 13 साल की बेटी की भारत में इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन भारत के बारे में बाघा बॉर्डर पर उन्होंने जो कहा, वो रियली में चौंकाने वाला था। देखिए, पूरा मामला।
बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही
किसी समय भारत आने से डरने वाले पाकिस्तानी पिता का भारत से प्यार बेटी के मरने के बाद खुलकर सामने आया। दरअसल भारत में मिले व्यवहार, सहयोग और दिल्ली के एक परिवार से मिली मदद की वजह से भारतीयों के प्रति हमीद की सोच ही बदल गई। इलाज के दौरान बेटी की मौत होने के बावजूद हामिद ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा, 'आई लव इंडिया, ग्रेट इंडिया।'
बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही
मामला तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान निवासी हामिद इमरान की 13 वर्षीय बेटी अबीहा के लीवर में ख़राबी की वजह से इलाज के लिए भारत आना जरूरी हो गया। दरअसल इससे पहले सउदी अरब में अबीहा का पहला ऑपरेशन हुआ इसके बावजूद जब अबीहा ठीक नहीं हुई तो हामिद को किसी ने बेटी की जान बचाने के लिए दिल्ली में दिखाने की सलाह दी।
बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही
हामिद इमरान बताते हैं कि उन्हें डर था कि भारतीय कैसे होंगे? पाकिस्तानी होने के नाते उनके साथ कैसा सलूक करेंगे, लेकिन उसकी बेटी को भारत के डाक्टरों और नर्सों से बहुत प्यार था। डर को पीछे छोड़ जब वह भारत आया तो उसकी भारत और भारतीयों के बारे में सोच गलत साबित हुई। हामिद इस साल की 25 फरवरी को बेटी के साथ भारत आया और 16 मार्च को अबीहा का आपरेशन किया गया।
बेटी न रही, पर पाकिस्तानी पिता ने चौंकाने वाली बात कही
इस बार उसके मामा के लीवर का हिस्सा उसे लगाया गया लेकिन यह आपरेशन भी ज़्यादा देर तक सफल न रह सका और अबीहा की मौत हो गई। जिंदगी छोड़ गई अबीहा अपने पिता को धीरे-धीरे भारतीयों के साथ जोड़ती गई। खास तौर पर दिल्ली के रहने वाले एक परिवार ने अबीहा और हामिद की एक परिवार की तरह ही देखभाल की। उनके प्यार को देखते हुए हामिद की भारत और भारतीयों प्रति सोच बदल गई।