{"_id":"5a8fee484f1c1b387b8b82c1","slug":"tips-to-save-yourself-from-cheating-on-petrol-pumps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर जाएं तो ये 7 सावधानियां जरूर बरतें, तेल की चोरी से बच जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर जाएं तो ये 7 सावधानियां जरूर बरतें, तेल की चोरी से बच जाएंगे
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 26 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप पर लोगों की आंखों के सामने ही तेल की चोरी कर ली जाती है, लेकिन अगर आप ये सात सावधानियां बरतेंगे तो धोखे से बच जाएंगे।
पेट्रोल पंप पर तेल पड़वाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देशभर में जहां पेट्रोल पंपों द्वारा ‘शार्ट डिलीवरी’ यानी कम तेल डालने के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं हरियाणा भी इस मामले में पीछे नहीं है। पंचकूला समेत हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और इस गड़बड़झाले में वाहन चालकों को अच्छी खासी चपत लग रही है। इसका खुलासा हुआ है अमर उजाला के हाथ लगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी की रिपोर्ट से।
petrol pump
ऐसे चलता है यह ‘खेल’
विभाग के नियमानुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। लेकिन हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें इससे काफी कम तेल डाला जा रहा था। इस बात से वाहन चालक अंजान थे और ये सब हो भी उनकी आंखों के सामने रहा था। ऐसे में जरूरी है कि लोग पेट्रोल भरवाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

हमेशा रिजर्व से पहले भरवाएं पेट्रोल
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।

पेट्रोल पंप
डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप पर ही जाएं
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया हटाई जा रहीं हैं और डिजीटल मीटर वाले पम्प इंस्टाल किए जा रहे हैं।