{"_id":"5c381863bdec2273a51953b4","slug":"tight-security-for-verdict-on-ram-rahim-in-chhatrapati-murder-case-dera-sacha-sauda","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए किस हाल में हैं हरियाणा-पंजाब, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस...वजह राम रहीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए किस हाल में हैं हरियाणा-पंजाब, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस...वजह राम रहीम
Fri, 11 Jan 2019 02:58 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 साल बाद बहुचर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में फैसला सुनाया गया। इस कारण पंचकूला को सील कर दिया गया था। हरियाणा और पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई, तस्वीरें में देखिए और जानिए क्यों हैं ऐसे हालात।
सुरक्षा इंतजाम
इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मुख्य आरोपी है। बाबा के साथ तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। राम रहीम की पेशी सुनारिया जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई।। अन्य तीन आरोपी कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए।
सुरक्षा इंतजाम
पिछली बार की तरह इस बार भी बवाल न हो, इसके लिए पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन ने पेशी के मद्देनजर कोर्ट परिसर और पंचकूला की सुरक्षा बढ़ा दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। धारा 144 लगा दी गई। जज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कोर्ट परिसर में 240 जवान तैनात किए गए। पंचकूला के चार एंट्री प्वाइंट समेत 17 नाकों पर करीब 1200 सशस्त्र जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा इंतजाम
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मीडिया को भी कोर्ट से 200 मीटर की दूरी पर रखा गया। शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने माजरी चौक से लेकर बेला विस्ट तक रूट को डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। धारा-144 लागू कर शहर में एक साथ चार से पांच लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया। आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
सुरक्षा इंतजाम
डीसीपी ने बताया कि डेरा प्रमुख की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी, लेकिन शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। नौ बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। कोर्ट परिसर में वकील समेत निजी कार्य के लिए आने वाले लोगों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं होने दिया गया। इसके साथ वकीलों और लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए सूरज थियेटर के पास स्थान निर्धारित किया गया।