{"_id":"6b03e10b7a53644e750c545b","slug":"ed-summons-dharamkot-aap-mla-davinderjeet-singh-ladi-action-in-moga-mla-amandeep-arora-money-laundering-case-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धर्मकोट आप विधायक को ईडी का समन: मोगा एमएलए अमनदीप अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धर्मकोट आप विधायक को ईडी का समन: मोगा एमएलए अमनदीप अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
Mon, 23 Nov 2026 12:16 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:16 PM IST
सार
मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी ने नवंबर की शुरुआत में रेड की थी। अब इसी मामले में धर्मकोट विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी को समन जारी किया गया है।
विज्ञापन
ED
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने धर्मकोट से आप विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी, पंजाब सरकार के कुछ सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारियों और विधायक के परिजनों को समन जारी किए हैं।
यह समन मोगा की आम आदमी पार्टी विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में जारी किए गए हैं।
ईडी ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा (42) और उनके पति राकेश अरोड़ा को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ स्थित एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय में तलब किया है। राकेश अरोड़ा को 25 नवंबर और विधायक को 26 नवंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।
इस महीने की शुरुआत में ईडी ने विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इसके बाद एजेंसी ने आरोप लगाया था कि विधायक और उनके पति ने मोगा जिले में हाईवे निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे के तौर पर स्थानीय लोगों को सरकार की ओर से दी गई राशि को कथित तौर पर अन्यत्र भेजने में मदद की। इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच की जा रही है।