{"_id":"5b1e33474f1c1b644d8b5f3f","slug":"three-feet-long-snake-in-electricity-nigam-office-in-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में काफी चहल-पहल थी, अचानक निकल आया 3 फुट लंबा सांप और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में काफी चहल-पहल थी, अचानक निकल आया 3 फुट लंबा सांप और फिर...
Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
me
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दफ्तर में काफी चहल-पहल थी, लोग आ जा रहे थे कि अचानक तीन फुट लंबा सांप सामने आ गया और फिर जो हुआ, वह हैरान करने वाला था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। बिजली विभाग के मुख्यालय परिसर स्थित जर्जर जन सुविधा केंद्र में शनिवार की रात सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए।
2 of 7
सांप और युवक
- फोटो : amar ujala
पहले तो उन्होंने शोर मचाकर सांप को भगाने का प्रयास किया। जब वह फन फैलाकर खड़ा हो गया तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। और जान बचाने के लिए कंप्यूटरों की टेबिल पर बैठ गए। टेबिल पर बैठे-बैठे ही उन्होंने डंडे की मदद से करीब तीन घंटे में सांप को कमरे से बाहर किया तब राहत की सांस ली। बावजूद इसके पूरा रात कर्मचारी कुर्सी पर बैठ ऊपर करके बैठे रहे।
3 of 7
सांप
बताते चलें कि बिजली विभाग का जन सुविधा केंद्र मुख्यालय परिसर के पीछे कंडम हो चुके जर्जर कमरे में बना हुआ है। इसके चारों तरफ जंगल जैसा माहौल हैं और आसपास बिजली के सालों से उपकरण व तार पड़े हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश की वजह से इस कमरे के अंदर पानी भर गया था जिसके कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी साहिल, विक्की, सहदेव और अमित फोनों पर आ रही शिकायतों को लगातार दर्ज करने में मशगूल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
सांप
रात करीब एक बजे अचानक विक्की व साहिल की नजर दरवाजे की तरफ गई। उन्होंने देखा गेट पर एक करीब तीन फुट का सांप है, जो कमरे के अंदर घुस रहा है। सांप को देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी तो सहदेव व अमित चौकन्ना हो गए। पहले तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया मगर उनकी आवाज मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकी। तब तक सांप कमरे के अंदर घुस गया।
विज्ञापन
5 of 7
SNAKE
कमरे में सांप के घुस आने पर चारों कुर्सी छोड़कर तेजी से कंप्यूटर की टेबिल पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने टेबिल पर रखा पेन आदि सामान फेंककर सांप को भगाने का प्रयास किया मगर सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। सांप के फन फैलाने से चारों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर कीटों को भगाने के लिए रखी दवा का छिड़काव किया मगर उसका कोई असर नहीं हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।