दफ्तर में काफी चहल-पहल थी, लोग आ जा रहे थे कि अचानक तीन फुट लंबा सांप सामने आ गया और फिर जो हुआ, वह हैरान करने वाला था। घटना हरियाणा के रोहतक की है। बिजली विभाग के मुख्यालय परिसर स्थित जर्जर जन सुविधा केंद्र में शनिवार की रात सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को देख ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के होश उड़ गए।
2 of 7
सांप और युवक
- फोटो : amar ujala
पहले तो उन्होंने शोर मचाकर सांप को भगाने का प्रयास किया। जब वह फन फैलाकर खड़ा हो गया तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। और जान बचाने के लिए कंप्यूटरों की टेबिल पर बैठ गए। टेबिल पर बैठे-बैठे ही उन्होंने डंडे की मदद से करीब तीन घंटे में सांप को कमरे से बाहर किया तब राहत की सांस ली। बावजूद इसके पूरा रात कर्मचारी कुर्सी पर बैठ ऊपर करके बैठे रहे।
बताते चलें कि बिजली विभाग का जन सुविधा केंद्र मुख्यालय परिसर के पीछे कंडम हो चुके जर्जर कमरे में बना हुआ है। इसके चारों तरफ जंगल जैसा माहौल हैं और आसपास बिजली के सालों से उपकरण व तार पड़े हुए हैं। शनिवार को हुई बारिश की वजह से इस कमरे के अंदर पानी भर गया था जिसके कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी साहिल, विक्की, सहदेव और अमित फोनों पर आ रही शिकायतों को लगातार दर्ज करने में मशगूल थे।
रात करीब एक बजे अचानक विक्की व साहिल की नजर दरवाजे की तरफ गई। उन्होंने देखा गेट पर एक करीब तीन फुट का सांप है, जो कमरे के अंदर घुस रहा है। सांप को देख उनके मुंह से चीख निकल पड़ी तो सहदेव व अमित चौकन्ना हो गए। पहले तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया मगर उनकी आवाज मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकी। तब तक सांप कमरे के अंदर घुस गया।
कमरे में सांप के घुस आने पर चारों कुर्सी छोड़कर तेजी से कंप्यूटर की टेबिल पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने टेबिल पर रखा पेन आदि सामान फेंककर सांप को भगाने का प्रयास किया मगर सांप फन फैलाकर खड़ा हो गया। सांप के फन फैलाने से चारों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। इसके बाद उन्होंने कमरे के अंदर कीटों को भगाने के लिए रखी दवा का छिड़काव किया मगर उसका कोई असर नहीं हुआ।