फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा और मुखग्नि, पर एक इच्छा पूरी नहीं कर पाईं

Mon, 12 Mar 2018 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 12 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
three daughters gave shoulder to father bier in chandigarh
बेटियों ने पिता का अंतिम संस्कार किया
न समाज की सुनी, न परंपरा आड़े आने दी। पिता की अंतिम इच्छा पूरी करनी थी, इसलिए 3 बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, पर एक इच्छा पूरी नहीं कर पाईं।
three daughters gave shoulder to father bier in chandigarh
बेटियों ने पिता का अंतिम संस्कार किया
चंडीगढ़ में तीन बेटियों ने परंपरा को बदलते हुए पिता की अर्थी को कंधा दिया। यहीं नहीं शमशान घाट में भी अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाई और चिता को मुखग्नि भी दी। इस तरह बेटियों ने बेटों का फर्ज निभाते हुए पिता को अंतिम विदाई दी।
three daughters gave shoulder to father bier in chandigarh
dead body - फोटो : डेमो
सेक्टर-25 स्थित श्मशानघाट में प्रो. यश गुलाटी का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक तरीके से किया गया। इस मौके पर शहर भर के कई बुद्धिजीवी और वरिष्ठ साहित्यकार मौजूद रहे। वहीं बेटियों की हिम्मत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
three daughters gave shoulder to father bier in chandigarh
dead body
83 वर्षीय प्रो. यश गुलाटी पंजाब यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग से बतौर अध्यक्ष रिटायर हुए थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। बेटी अनीता, सुजाता और ज्योत्सना ने उनकी आखिरी इच्छा बखूबी पूरी की।
विज्ञापन
three daughters gave shoulder to father bier in chandigarh
dead body
वहीं, प्रो. गुलाटी की दूसरी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। उनकी इच्छा थी कि उनके शरीर के हर अंग को दान कर दिया जाए, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से अंगदान नहीं किया जा सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed