फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल यात्रा से पहले पढ़ लें यह खबर, 2 महीने रद्द रहेंगी ये ट्रेन...रिजर्वेशन करना पड़ेगा कैंसिल

Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Updated Wed, 12 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
these trains will remain canceled for two months
डेमो - फोटो : डेमो

धुंध की वजह से रेलवे ने दो माह तक कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रद्द होने वाली इन ट्रेनों का असर अंबाला पर भी पड़ेगा। 14 दिसंबर से  15 फरवरी तक यह ट्रेनें रद्द की जाएंगी। हालांकि कुछ ट्रेनों को सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा, मगर अन्य ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया हुआ है उन्हें इसे कैंसिल करना पड़ेगा।

these trains will remain canceled for two months
demo pic - फोटो : डेमो

यह पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा 14 दिसंबर से ट्रेन नंबर 64517 अंबाला कैंट-नंगलडैम पैसेंजर और 64518 नंगलडैम-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन के लिए रद्द किया जाएगा। 15 फरवरी तक यह ट्रेनें सप्ताह में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को नहीं चलेंगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 74994 अंबाला कैंट-कुरुक्षेत्र पैसेंजर और 74993 कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन 15 फरवरी तक रद्द रहेगी। 

इस ट्रेन के रद्द होने से छात्रों एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में काम करने वाले कर्मचारियों को बसों का सहारा लेना पड़ेगा। ट्रेन नंबर 64483 कुरुक्षेत्र-अंबाला कैंट पैसेंजर को भी 15 फरवरी तक रेलवे ने रद्द कर दिया है। इसके अलावा रेलवे द्वारा 54765-66 धुरी-बठिंडा पैसेंजर भी रद्द रहेगी।  

these trains will remain canceled for two months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

यह एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द
ट्रेन नंबर 22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 11 फरवरी तक रद्द रहेगी। 12241-42 अमृतसर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 16 फरवरी तक रद्द होगी। 14615-16 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 15 दिसंबर से नौ फरवरी तक रद्द होगी। इसी तरह 14523-24 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक रद्द रहेगी।

 ट्रेन नंबर 14217-18 चंडीगढ़-प्रयाग- ऊंचाहर एक्सप्रेस 13 जनवरी से 13 फरवरी तक रद्द होगी। 15209-10 अमृतसर-सहारसा एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 16 फरवरी तक, 14673-74 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक रद्द रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
these trains will remain canceled for two months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यह ट्रेनें होंगी सप्ताह में रद्द 
15 फरवरी तक प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को सप्ताह में कुछ दिन रद्द भी किया जाएगा। इनमें 14525-26 अंबाला कैंट-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार व रविवार को रद्द रहेगी। 12331-32 हावड़ा-जम्मू एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व वीरवार रद्द होगी। 13005-06 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस सोमवार व बुधवार रद्द होगी। 13151-52 सियालदहा-जम्मू एक्सप्रेस बुधवार व शुक्रवार रद्द होगी। 13049-50 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस मंगलवार व वीरवार को रद्द रहेगी। 

विज्ञापन
these trains will remain canceled for two months
demo pic - फोटो : डेमो

धुंध में रेल परिचालन पर पड़ता है असर
बता दें कि धुंध पड़ने के समय रेलवे परिचालन पर बुरा असर पड़ता है और ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं। ट्रेनों के लेट होने से रेलवे को कोच की मेंटेनेंस एवं साफ-सफाई का भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इसी वजह से परिचालन को बेहतर करने के लिए कई ट्रेनों को रेलवे हर वर्ष दिसंबर-जनवरी में रद्द कर देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed