हम आपको दिखा रहे हैं क्रिकेटर युवराज सिंह की बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें, शायद किसी ने देखी हों। साथ में सिक्सर किंग के बारे में 10 ऐसी बातें, जिन्हें जानते नहीं होंगे आप।
युवराज सिंह आज 37 साल के हो चुके हैं। क्रिकेटर योगराज सिंह और शबनम सिंह के पुत्र युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह का एक भाई है जिसका नाम जोरावर सिंह है और हॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच इनकी जीवनसंगिनी हैं। युवराज सिंह को भारत सरकार 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित कर चुकी है। साल 2014 में सरकार ने इन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। लोग इन्हें प्यार से युवी कहकर बुलाते हैं।
2011 में युवी का वर्ल्ड कप जीतने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था और उनके बाएं फेंफडे़ में कैंसर हो गया। युवी की बेहद नाजुक स्थिति को देखकर लगा कि वह अब दोबारा मैदान पर नहीं लौटेंगे, लेकिन युवी ने एक चैंपियन की तरह कैंसर को मात दी। युवराज सिंह को बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग का शौक था। युवी ने अंडर-14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती थी, लेकिन पिता योगराज उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे।
युवराज ने पिता का सपना पूरा किया और पिता से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। युवराज सिंह की स्कूलिंग डीएवी स्कूल, चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दो फिल्मों 'मेहंदी सगण दी' और 'पट सरदार' में भी काम किया। युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में पंजाब अंडर-12 से नवंबर 1995-96 में जम्मू कश्मीर-16 के खिलाफ की थी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत युवराज सिंह को आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिली। यहां से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और केन्या के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला। अक्तूबर 2013 से युवराज ने इंटरनेशनल टेस्ट मैच में डेब्यू किया। युवराज सिंह अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं।