फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 फरवरी तक रद्द रहेंगी ये आठ ट्रेनें, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

Thu, 13 Dec 2018 07:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट ( पंजाब) Updated Thu, 13 Dec 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
these 8 train canceled by railways till 15 February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। जिसका असर रेल यातायत पर पड़ता दिख रहा है। बढ़ती धुंध को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर रेल मंडल की कई ट्रेनों को फरवरी तक कैंसल करने का फैसला लिया है। रेलवे ने सर्कुलर जारी कर पठानकोट-अमृतसर (74672) पैसेंजर और अमृतसर-पठानकोट (74675) पैसेंजर को 14 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द कर दिया है।

these 8 train canceled by railways till 15 February
demo pic - फोटो : amar ujala

इसके अलावा बठिंडा-जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन को 13 दिसंबर, 20 दिसंबर, 27 दिसंबर के अलावा तीन जनवरी, 10, 17, 24, 31 जनवरी, 7 और 14 फरवरी को बठिंडा से कैंसल किया गया है। हावड़ा से जम्मूतवी को जाने वाली हिमगिरी सुपरफास्ट 18 दिसंबर, 25, 1 जनवरी, 8, 15, 22 व 29, 5 फरवरी और 12 फरवरी को हावड़ा से आने वाली ट्रेन कैंसल रहेगी।

these 8 train canceled by railways till 15 February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जम्मूतवी से बठिंडा जाने वाली ट्रेन 14 दिसंबर, 21, 28, 4 जनवरी, 11, 18, 25 जनवरी, 1 फरवरी, 8 फरवरी और 15 फरवरी को जम्मूतवी से बठिंडा के लिए नहीं चलेगी। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली ट्रेन 20 दिसंबर, 27 दिसंबर, 3 जनवरी, 10, 17, 24, 31, 7 फरवरी व 14 फरवरी को जम्मूतवी से हावड़ा नहीं जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
these 8 train canceled by railways till 15 February
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस 19 दिसंबर, 26 दिसंबर, 2 जनवरी, 9, 16, 23, 30, 6 फरवरी और 13 फरवरी को जम्मूतवी नहीं आएगी। जम्मूतवी से कोलकाता के लिए 21 दिसंबर, 28, 4 जनवरी, 11, 18, 25, 1 फरवरी, 8 व 15 फरवरी को जम्मूतवी से कोलकाता की ओर रवाना नहीं होगी। 

विज्ञापन
these 8 train canceled by railways till 15 February
demo pic - फोटो : डेमो

फिरोजपुर रेल मंडल के एपीआरओ विक्रांत ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। कैंट स्टेशन के एसएस अश्वनी शर्मा ने कहा कि रद्द हुई ट्रेनों में जिन यात्रियों ने टिकट रिजर्व करवा रखी थी, उन्हें फुल रिफंड मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed