फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार नहीं, देखिए ये है देश का पहला आदमी, जो सैनिटरी पैड पहनकर घूमता था

Wed, 31 Jan 2018 10:32 PM IST
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
the real hero of akshay kumar movie padman arunachalam muruganantham
अक्षय कुमार
'पैडमैन' में अक्षय कुमार सैनिटरी पैड पहनकर घूमते दिखे, लेकिन ऐसा करने वाले वो अकेले शख्स नहीं है। सैनिटरी पैड पहनकर घूमने वाला देश का पहला आदमी ये था।
the real hero of akshay kumar movie padman arunachalam muruganantham
अरुणाचलम मुरुगनाथम
नाम है, अरुणाचलम मुरुगनाथम। इन्हीं की कहानी से प्रेरित मूवी है अक्षय कुमार की पैडमैन। तमिलनाडु में 1962 में जन्मे मुरुगनाथम ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को पैड के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया था। उनकी इसी संघर्षपूर्ण कहानी को फिल्मी पर्दे पर अभिनेता अक्षय कुमार 26 जनवरी को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने जा रहे हैं। ट्विंकल खन्ना फिल्म को प्रोड्यूस और निर्देशित कर रही है।
the real hero of akshay kumar movie padman arunachalam muruganantham
अरुणाचलम मुरुगनाथम
अरुणाचलम मुरुगनाथम ने कम लागत वाले सेनेटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था, जो सेनेटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में बनाती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया था। ट्विंकल खन्ना की दूसरी किताब ‘द लेजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
the real hero of akshay kumar movie padman arunachalam muruganantham
अरुणाचलम मुरुगनाथम
अरुणाचलम कोयंबटूर के बहुत गरीब परिवार से थे। जब वे बहुत छोटे थे तो पिता का देहांत हो गया। मां ए. वनिता ने मेहनत मजदूरी करके पाला। 14 साल की उम्र में अरुणाचलम को स्कूल से निकाल दिया था तो गुजर बसर करने के लिए उन्होंने कई जगह नौकरी की। 1998 में उसकी शादी शांति से हुई।
विज्ञापन
the real hero of akshay kumar movie padman arunachalam muruganantham
अरुणाचलम मुरुगनाथम
शांति पीरियड के दौरान गंदा कपड़ा प्रयोग करती थी, हालांकि उसे सैनिटरी पैड के बारे में पता था, लेकिन खर्चा न हो, इसलिए वह भी और महिलाओं की तरह कपड़ा इस्तेमाल करती थी। एक दिन अरुणाचलम को यह पता चला तो हैरान रह गया। बीवी को परेशानी न हो, यह सोचकर उन्होंने पैड बनाने की मशीन तैयार करने की ठान ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed