आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करने का काम अब घर बैठे ही चुटकियों में हो जाएगा। इसके लिए आपको बस एक नंबर पर कॉल करना होगा।
दरअसल सरकार ने 6 फरवरी 2018 तक आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी कर दिया है। चंडीगढ़ में एक मोबाइल चलाने वाले सर्बजीत ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि लोग घर बैठे ही मोबाइल सिम को आधार से लिंक कर सकते हैं। लेकिन सुविधा का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जिनका एक नंबर आधार से पहले ही लिंक है।
सिम को आधार से लिंक करने के लिए लोगों को 14546 नंबर पर कॉल करें। आईवीआर सिस्टम पर आधार कार्ड नंबर डालें। अगर मोबाइल नंबर और आधार नंबर मेल खा जाता है तो वन टाइम पासवर्ड आएगा।
अब इस OTP को आईवीआर सिस्टम में डालिए, ऐसा होते ही वेरिफिकेशन होनी शुरू हो जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।