फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है वो मां, जिसने अपने 'जिगर के टुकड़े' को 14 बार किरच से गोदा...शादी के 4 साल बाद हुआ था

Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
the mother rajveer, who killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा हैरी हत्याकांड
अपने ही 'जिगर के टुकड़े' को 14 बार किरच से गोद कर मौत के घाट उतारने वाली मां को देखिए। शादी के चार साल बाद बड़ी मिन्नतों से पैदा हुआ था बेटा।
the mother rajveer, who killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा हैरी हत्याकांड
घटना पंजाब के बठिंडा की है। राजवीर कौर ने अपने जिस बेटे को किरच से 14 वार कर मार डाला, वह कई दुआओं और मन्नतों के बाद उसकी गोद में आया था। परमिंदर और राजवीर की शादी दस साल पहले हुई थी। शादी के चार साल बाद तक राजवीर की गोद नहीं भरी तो भगवान की ऐसी कोई चौखट नहीं बची, जहां उन्होंने माथा न टेका हो। इस तरह कई मन्नतों के बाद 2012 में हैरी का जन्म हुआ था। घर का इकलौता बेटा होने के कारण हैरी को पूरा परिवार हाथों में रखता था।

 
the mother rajveer, who killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा हैरी हत्याकांड
पड़ोसी गोगी के अनुसार, जैसे ही परमिंदर सिंह ने बेटे हैरी का शव देखा तो उसने बाहर आकर अपनी पत्नी से कहा कि बड़ी मन्नतां मंग के रब्ब तो लिया सी तूं हैरी नू भंग दे पाने रोड दित्ता, एह की कित्ता...उन्होंने बताया कि हैरी के दादा दादी तो अपने लाडले पोते का शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। वे कह रहे थे, हैरी अब तूं तो तुर गया अब हम किसको कहेंगे पुत हैरी आओ गोद में। माना जा रहा है कि आरोपी मां मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कत्ल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
the mother rajveer, who killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा हैरी हत्याकांड
गौरतलब है कि बठिंडा स्थानीय भाई मति दास नगर में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक मां अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की कातिल बन गई। मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक के बाद एक 14 वार किए। मृतक बच्चे के पिता परमिंदर सिंह ने अपने ही इकलौते बेटे की खून सनी लाश बाथरूम में पड़ी देखी। घटना रविवार सुबह साढ़े 10 बजे की है। आरोपी मां ने खुद हंसते हुए पूरे परिवार को इस बारे में बताया। यह सुनते ही पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
the mother rajveer, who killed six years old son harry in bathinda of punjab
बठिंडा हैरी हत्याकांड
उसके बाद राजवीर के पति परमिंदर सिंह बाथरूम की और दौड़े तो बेटे की हालत देखकर चिल्लाने लगे। परमिंदर के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाकी लोग भी दौड़े आए तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। राजवीर ने पति परमिंदर को बताया कि उसने किरच से 14 वार करके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed