{"_id":"5b38724f4f1c1bf46e8ba764","slug":"21-years-old-girl-shoots-herself-with-father-gun-in-mdu-rohtak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 दिन बाद बर्थडे था...खुद को गोली मारने से पहले बेटी ने लिखा ऐसा सुसाइड नोट, बाप के होश उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 दिन बाद बर्थडे था...खुद को गोली मारने से पहले बेटी ने लिखा ऐसा सुसाइड नोट, बाप के होश उड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
लड़की ने की सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 दिन बाद जन्मदिन था, उससे पहले ही 21 साल की बेटी ने खुद को गोली मार ली और ऐसा सुसाइड नोट लिखा कि पढ़कर बाप के होश उड़ गए, जानिए क्यों दी जान।
लड़की ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के रोहतक की है। बीएससी कर चुकी छात्रा में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने एमडीयू की टाइप वन कॉलोनी में अपने घर पर ही वारदात को अंजाम दिया। छात्रा के पिता एमडीयू के कुलपति के कार्यालय के सुरक्षा गार्ड हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पढ़कर बाप और भाई-बहनों को यकीं नहीं हो रहा।
लड़की ने की सुसाइड
सुसाइड नोट में जाने देने की वजह एमडीयू में एमएससी की परीक्षा में कम नंबर आना बताया गया है। छात्रा के भाई प्रवेश ने बताया कि हाल ही में रूपेश ने बीएससी की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार को उसने एमएससी में दाखिले के लिए एमडीयू में परीक्षा दी थी। मगर परीक्षा में कम नंबर आने के बाद से ही वह परेशान थी। हालांकि परिजनों ने उसे समझाया भी था। 17 जुलाई को उसका जन्मदिन था, मगर इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। यकीं नहीं हो रहा, वो ऐसा कदम उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की ने की सुसाइड
पुलिस ने पीजीआईएमएस थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, छिछड़ाना गांव निवासी धर्मपाल एमडीयू कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात हैं। पिछले करीब 20 साल से वह परिवार समेत एमडीयू के टाइप वन में मिले क्वार्टर में रह रहे हैं। शनिवार को धर्मपाल हर रोज की तरह ड्यूटी पर चले गए। घर पर बेटी ममता और रूपेश थी। सुबह करीब साढ़े 9 बजे ममता को गोली चलने की आवाज आई। उसने देखा रुपेश कमरे में खून से लथपथ पड़ी है।
विज्ञापन
लड़की ने की सुसाइड
ममता ने रुपेश को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग दौड़े आए। खबर तुरंत पिता धर्मपाल को दी गई। वे मौके पर पहुंचे तो देखा की रुपेश ने उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। पिता की घर में ही रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से रूपेश ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। धर्मपाल ने तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को और एक सुसाइड नोट को कब्जे में लिया। सुसाइड नोट पढ़कर धर्मपाल फूट-फूट कर रोये।