फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द ग्रेट खली' ने कर दिया एक ऐसा काम, खड़ी हो गई मुसीबत, कानूनी पचड़े में फंसे

Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Updated Mon, 12 Mar 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
the great khali auto biography controversy, court summons khali fpr breaking agreement
द ग्रेट खली - फोटो : SELF
WWE चैम्पियन द ग्रेट खली ने ऐसा काम कर दिया है, जिसके कारण उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। वे एक कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।
the great khali auto biography controversy, court summons khali fpr breaking agreement
द ग्रेट खली
दरअसल, दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की बायोग्राफी लिखने वाले विनीत के बांसल ने खली पर गिद्धड़बाहा कोर्ट में केस दायर किया है। बांसल ने बताया कि उन्होंने ‘द मैन हू बिकम खली’ के नाम से ग्रेट खली की बायोग्राफी लिखी थी। जनवरी 2017 में लॉन्च हुई यह किताब भारत में टॉप 10 बायोग्राफी में एक रही है। बांसल ने बताया कि बायोग्राफी लिखने से पहले उनका खली के साथ लीगल एग्रीमेंट हुआ था, जिसे खली ने तोड़ दिया है।
the great khali auto biography controversy, court summons khali fpr breaking agreement
द ग्रेट खली - फोटो : twitter
एसबीआई बैंक में कैशियर लेखक विनीत बासंल ने खली पर उनके द्वारा लिखी बायोग्राफी (जीवनी) के राइट्स किसी और कंपनी को बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने खली को 2 अप्रैल को अदालत में पेश होने को कहा है। बांसल ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले खली ने उन्हें खुद के जीवन पर बायोग्राफी लिखने को कहा था। वह उस समय जालंधर में एसबीआई की एनआरआई शाखा में कार्यरत थे। उन दिनों उनकी सात-आठ पुस्तकें आ चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
the great khali auto biography controversy, court summons khali fpr breaking agreement
khali
बांसल ने बताया कि बायोग्राफी लिखने पर दोनों में एक अनुबंध हुआ था कि इससे किसी भी तरह से होने वाली आमदनी में से 70 प्रतिशत खली का और 30 प्रतिशत उनका होगा। उन्होंने नौकरी से छुट्टी लेकर लंबे समय बाद खली की आत्मकथा पूरी की। प्रकाशित होने पर किताब काफी सफल रही। उन्हें किताब से हुई आमदनी का हिस्सा निरंतर आ रहा है। कुछ समय पहले खली ने उनसे बिना पूछे बायोग्राफी के फिल्म राइट्स फोक्स स्टार स्टूडियो को बेच दिए।
विज्ञापन
the great khali auto biography controversy, court summons khali fpr breaking agreement
Khali
बांसल ने बताया कि फोक्स स्टार स्टूडियो की ओर से आई एक ईमेल से ही उन्हें यह बात पता चली। जब उन्होंने खली से इस बारे में बात की तो उन्होंने इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने पिछले महीने उन्हें नोटिस भी भेजा था। खली ने नोटिस का जवाब भी नहीं दिया। उल्टा उस पर दबाव बनवाने लगे। जिस वजह से उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। अब उन्होंने खली के खिलाफ अपने वकील अमित बांसल के जरिए गिद्दड़बाहा कोर्ट में केस फाइल कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed