सेना की वर्दी में तीन से चार संदिग्धों के देश में घुसने की खबर है। किसी बड़े हमले की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते आर्मी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
खबर है कि जम्मू एवं कश्मीर की सांबा घाटी से तीन से चार संदिग्ध देश में घुसपैठ कर चुके हैं। ये सभी संदिग्ध फौजी वर्दी में पंजाब से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर चुके हैं। आशंका यह भी है कि हरियाणा से आगे ये संदिग्ध दिल्ली का रुख कर सकते हैं। यह इनपुट केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने सेना से शेयर किया है। इनपुट के बाद वेस्टर्न कमांड जहां हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सैन्य छावनियों को लेकर सतर्क हो गई हैं, वहीं तीन दिन का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।
सूचना यह भी है कि सैन्य वर्दी में घूम रहे ये संदिग्ध ओपन एरिया छावनियों को टारगेट बना सकते हैं। इसमें उत्तर भारत के सबसे महत्वपूर्ण अंबाला आर्मी बेस कैंप की सबसे अधिक आशंका जताई गई है। सेना का 23 फरवरी से शुरू हुआ रेड अलर्ट 25 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान इन राज्यों की संवेदनशील और अति संवेदनशील छावनियों में सघन चेकिंग की जा रही है। सेना की फील्ड सिक्योरिटी फोर्स, कमांडो और एक्शन ग्रुप छावनियों का चप्पा-चप्पा छान रही हैं।
4 of 8
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
सेना की यूनिटों के साथ ही जवानों व अफसरों के आवासीय क्वार्टरों की सुरक्षा भी चाक-चौबंद कर दी गई है। जवानों को संदेह होने पर किसी को भी काबू करने के आदेश दिए गए हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलावा इस इनपुट के बाद से ही सांबा सेक्टर में तो जबरदस्त चौकसी बरती जा रही है। दरअसल, हरियाणा और पंजाब में कई छावनियां ऐसी हैं, जो ओपन एयर हैं। यानी ये छावनियां दोनों ओर से सिविल आबादी से घिरी हैं।
5 of 8
indian army
- फोटो : Amar ujala
आबादी के कारण इन छावनियों में कई सड़कों से आवाजाही हो सकती है। इसलिए इन छावनियों में वर्दी में संदिग्धों का घुसना मुश्किल नहीं है। ओपन एयर छावनियों में अंबाला कैंटोनमेंट अति संवेदनशील और उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण आर्मी बेस कैंप है। यहां से न केवल पाकिस्तानी जासूस सूचनाएं शेयर करते पकड़े गए हैं, बल्कि यूनिटों में घुसपैठ करते कुछ संदिग्ध भी पकड़े गए। इसलिए तो सेना को यूनिटों के बाहर दीवारों पर ये लिखवाना पड़ा कि घुसपैठियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी।