मोबाइल कैमरे में कैद ये वीडियो दिल दहलाने वाला है। 17 महीने की मासूम बच्ची को उसकी केयरटेकर कपड़े उतार कर बेंत से पीट रही है, देखिए।
2 of 6
कपूरथला में बच्ची की पिटाई
घटना पंजाब के कपूरथला की है। कामकाजी मां-बाप की 17 माह की बच्ची पर नैनी (केयरटेकर) की दरिंदगी वाला वीडियो वायरल हुआ है। दो -तीन दिन से डरी सहमी बच्ची के शरीर पर पिटाई के निशान देखकर पिता ने हकीकत जानने के लिए वीडियो मोड पर मोबाइल खिड़की में फिट किया। जिससे महिला की दरिंदगी का खुलासा हुआ है। पीड़ित पिता ने थाना सिटी में आरोपी मेड के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दी है। वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
3 of 6
कपूरथला में बच्ची की पिटाई
17 माह की बच्ची नवप्रीत कौर के पिता सुखदेव सिंह निवासी शर्मा कालोनी (केसरी बाग) ने बताया कि उसकी सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलिया में मोबाइल शॉप है। उसकी पत्नी स्टेफी पीटीयू कपूरथला में प्राइवेट जॉब करती है। दोनों कामकाजी होने के कारण उन्हें अपनी 17 माह की बच्ची नवप्रीत कौर की देखभाल के लिए नैनी की जरूरत थी। क्योंकि उसकी मां और नवप्रीत कौर की दादी हरजिंदर कौर पांच-छह माह के लिए उसकी बहन को मिलने विदेश चले गए थे।
4 of 6
कपूरथला में बच्ची की पिटाई
ऐसे में उनके घर में करीब दो साल से साफ-सफाई का काम कर रही प्रवीण निवासी मेहताबगढ़ बोली कि वह उनकी बच्ची देखभाल कर लेगी। करीब दो माह पहले उन्होंने बतौर 2000 रुपये मासिक पगार पर उन्होंने बच्ची की देखभाल की जिम्मेदारी सौंप दी। लेकिन दो-तीन दिन पहले उन्होंने देखा कि बच्ची के शरीर पर कुछ निशान पड़े हैं और वह कुछ सहमी सी रहती है। जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो वह बस इतना ही बोली कि आंटी...मारी।
5 of 6
कपूरथला में बच्ची की पिटाई
मामले पर उसने अपनी पत्नी से भी बात की। फिर दोनों ने मामले की सच्चाई जानने के लिए उसने शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर की खिड़की में एक मोबाइल फोन वीडियो मोड पर फिट कर दिया और खुद सुल्तानपुर लोधी जाने का बहाना बनाकर दो घंटे के लिए कहीं चला गया और उसकी पत्नी भी अपनी ड्यूटी पर चली गई। सुखदेव ने बताया कि करीब सवा नौ बजे वह घर वापस आया और वीडियो देखे तो उसके पैरों तले से जमीन निकल गई।