पंजाब में अब फिदायीन अटैक का खतरा बढ़ा, 200 आतंकी तैयार
पंजाब में अब फिदायीन हमले का खतरा बढ़ गया है। पाकिस्तान के ट्रेनिंग कैंपों में 200 आतंकवादी तैयार हो चुके हैं, जो आर्म्ड फोर्स को निशाना बना सकते हैं। देखिए मामला।
पंजाब में अब फिदायीन अटैक का खतरा बढ़ा, 200 आतंकी तैयार
अमर उजाला की तरफ से एक अगस्त के अंक में इस आशंका को जाहिर किया गया था। इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए और नतीजतन पंजाब में पांच माह के बाद दूसरा बड़ा आतंकी हमला हो गया।
पंजाब में अब फिदायीन अटैक का खतरा बढ़ा, 200 आतंकी तैयार
मुंबई बम ब्लास्ट के अब्दुल करीम टुंडा ने गिरफ्तार के बाद लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की कई नापाक योजनाओं का खुलासा कर दिया था। उसने बताया था कि करीब 70 फिदायीन आतंकी तैयार खड़े हैं जो शकरगढ़ के रास्ते से भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। इनके नए गुट का नाम स्नेक इन फिदायीन रखा गया है।
पंजाब में अब फिदायीन अटैक का खतरा बढ़ा, 200 आतंकी तैयार
आठ मई 2015 को पंजाब बार्डर से कुछ दूरी पर ही मीनाहेर सेक्टर से आतंकवादियों ने घुसपैठ की थी। उनके पास जीपीएस सिस्टम के अलावा एके-47 और ग्रेनेड बरामद हुए थे। फिर भी पंजाब सरकार और पुलिस सक्रिय नहीं हुई और 27 जुलाई को दीनानगर में आतंकी हमला हो गया जिसमें एसपी बलजीत सिंह शहीद हो गए थे।
पंजाब में अब फिदायीन अटैक का खतरा बढ़ा, 200 आतंकी तैयार
पंजाब में हमले को लेकर आईबी की तरफ से लगातार इनपुट दिए जाते रहे हैं। पिछले साल सात अप्रैल को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट किया था कि आपरेशनल कैंपों में जेहादी आतंकवादी तैयार हो चुके हैं। उनको छोटे छोटे ग्रुपों में पंजाब में भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।