फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव भरे माहौल में हरियाणा में जाट आंदोलन शुरू, तस्वीरों में पहला दिन

Mon, 06 Jun 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jun 2016 05:50 PM IST
विज्ञापन
Tense atmosphere but peaceful jat protest for reservation at haryana
आरक्षण के ल‌िए जाट आंदोलन का पहला द‌िन - फोटो : amar ujala

तनाव भरे माहौल के बीच हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय के आंदोलन का पहला दिन रविवार को शांतिपूर्ण रहा। हरियाणा पुलिस की ओर से चंडीगढ़ में स्थापित विशेष कंट्रोल रूम में शाम छह बजे तक किसी भी स्थान से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं पहुंची। राज्य के डीजीपी केपी सिंह और एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) मोहम्मद अकील दिन भर कंट्रोल रूम में उपस्थित रहे।

Tense atmosphere but peaceful jat protest for reservation at haryana
जाट आंदोलन के दौरान हिसार के मय्यर में आंदोलन की रूपरेखा बनाते जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता रामभगत मलिक। - फोटो : amar ujala

एडीजीपी ने रविवार को आंदोलन शांतिपूर्ण रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे राज्य में पुलिस को मुस्तैद किया गया था और राज्य पुलिस की मदद के लिए केंद्र से मंगाए गए सुरक्षा बलों की टुकड़ियां भी पूरे प्रदेश में तैनात रहीं। बताया कि धरना स्थलों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही थी। इसके अलावा राज्य की सड़कों और रेल मार्गों को सुचारु रखने के लिए भी मजबूत प्रबंध किए गए थे। 

Tense atmosphere but peaceful jat protest for reservation at haryana
जाट आंदोलन: पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala
पुलिस के विशेष कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के आठ जिलों- पंचकूला, गुड़गांव, फरीदाबाद, यमुनानगर, सिरसा, करनाल, नारनौल और मेवात में जाट आंदोलन पूरी तरह बेअसर रहा। इन जिलों में धरना-प्रदर्शन की भी कोई खबर नहीं है। दूसरी ओर, अंबाला के गांव हुसैनी में करीब 15 लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर धरना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tense atmosphere but peaceful jat protest for reservation at haryana
जाट आंदोलन: पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala

कुरुक्षेत्र के लाडवा में गांव जैनपुर में करीब सौ लोगों ने दिनभर धरना दिया। जबकि कैथल में धरना दे रहे लोग शाम सवा चार बजे अपने घर लौट गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हिसार के नैयड़ स्टेडियम में केवल आठ लोग धरने पर डटे रहे। वहीं जींद के जांझ में करीब 80 लोगों ने धरना दिया। भिवानी के दादरी कस्बे में करीब 40 लोगों ने आरक्षण की मांग लेकर धरना दिया।

विज्ञापन
Tense atmosphere but peaceful jat protest for reservation at haryana
जाट आंदोलन - फोटो : amar ujala

रोहतक के जासिया में 400 लोग धरना स्थल पर शाम तक डटे रहे। वहीं सोनीपत के मिनी सचिवालय पार्क में भी 200 लोगों ने धरना दिया। पानीपत के मतलौढा में धरना स्थल पर करीब 30 लोग नजर आए, जबकि रेवाड़ी के प्रेमपुरा में भी करीब 35 लोगों की उपस्थिति पुलिस को नजर आई। फतेहाबाद के धानी गोपाल में करीब 55 लोगों ने धरना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed