आरक्षण को लेकर जाटों ने प्रदेश भर में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं, हिंसा भड़कने से रोकने को चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा दे रही है। देखिए तस्वीरें।
2 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल आंदोनल शांतिपूर्वक चल रहा है। पानीपत के मतलौडा में धरना स्थल पर 50 से ज्यादा लोग जुटे हैं। इससे पहले वहां पर हवन यज्ञ भी किया गया। जींद में धरने पर 300 से ज्याद लोग मौजूद हैं। झज्जर में शांतिपूर्वक लोग धरना स्थल पर बैठे हैं। चरखी दादरी में भी लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। हिसार के मैयड़ में करीब 250 लोग और महिलाएं धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं।
3 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में भी शांतिपूर्वक धरना जारी है। लोग धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। वहीं, जाट आंदोलन को लेकर ग्रुप में भड़काऊ मैसेज डालने के आरोप में पुलिस ने फतेहगढ़ गाँव निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। अमित ग्रुप का एडमिन है। पुलिस ने अमित के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।
4 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
आज से हिसार के मय्यड़, कैथल में तितरम मोड़, भिवानी में धमाना, दादरी में अटेला, रोहतक में जसिया, फतेहाबाद में ढाणी गोपाल, सिरसा में नाथूसरी चौपटा, जींद में जहाजपुर, करनाल में बल्ला, कुरुक्षेत्र में जैनपुर, पानीपत में मतलौड़ा, रेवाड़ी में प्राणपुर, अंबा में कुसैनीमोड़ और सोनीपत में गोहना के पास धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।
5 of 7
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब हैं कि प्रदेश भर के 15 जिलों में धरना दिया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने एक-एक जगह तय कर दी है और 150 से 200 लोगों के बैठने की इजादत दी है। पिछली बार हिंसा प्रभावित जिलों में धारा 144 लागू है। 9 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स की 41 कंपनियां तैनात हैं। प्रदेश भर के 23 जिले हाई अलर्ट पर हैं। 5000 पैरामिलिट्री के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।