'रोटी की जंग' छेड़ने वाले जवान तेज बहादुर को एक और बड़ा झटका लगा है। इससे उनकी पत्नी की चिंता और बढ़ गई है। जानिए अब क्या हुआ?
2 of 5
तेज बहादुर की पत्नी शर्मीला
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, तेज बहादुर की पत्नी ने शर्मिला ने बीएसएफ पर आरोप लगाए हैं, जिससे बीएसएफ की किरकिरी हुई। शर्मिला का कहना है कि उनके पति वीआरएस लेकर 31 जनवरी को घर आ रहे थे, लेकिन वह आए नहीं। मैं उनका इंतजार करती रह गई। शर्मिला ने बताया था कि उनके पति वीआरएस कैंसिल कर दी गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं उन्हें धमकी दी जा रही है और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
इस मामले में बीएसएफ ने सफाई दी है। बीएसएफ का कहना है कि तेज बहादुर को 30 जनवरी को ही वीआरएस कैंसिल होने के बारे में बता दिया गया था। साथ ही उसे कार्रवाई पूरी होने तक बीएसएफ में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। तेज बहादुर को जांच में दोषी पाया गया है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है, जो अभी मंजूर नहीं हुई है।
बीएसएफ अफसरों ने कहा कि जब तक यह जांच मंजूर नहीं हो जाती और वह पूरी नहीं हो जाती, तब तक तेज बहादुर बीएसएफ छोड़कर नहीं जा सकता। इस मामले ने अब तेज बहादुर के परिवार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि तेजबहादुर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सरहद पर तैनात थे। खराब खाने के वीडियो वायरल करने के बाद उन्हें वहां से हटाकर हेडक्वार्टर में लगा दिया गया था।
5 of 5
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
मोबाइल जब्त, सरकारी फोन से होती है बात: शर्मिला ने बताया कि पहले तेज बहादुर चोरी-छुपकर किसी तरह बात कर लेते थे। अब सरकारी फोन से रोजाना चंद मिनट की बातचीत हो जाती है। उनके पति का मोबाइल फोन अभी तक अधिकारियों के ही पास है।