फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फटने के बाद हो रहा अब ये काम, देखिए इसकी सच्चाई

Sun, 09 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 09 Apr 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
tallest indian tri colour will get cut short
सबसे ऊंचे तिरंगे पर कैप्टन सरकार गंभीर - फोटो : अमर उजाला
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फटने के बाद अब सरकार की नींद टूटी है। सरकार की तरफ से अब तिरंगे के सम्मान के लिए सरकार एक्‍शन लेने जा रही है। 

 
tallest indian tri colour will get cut short
सबसे ऊंचे तिरंगे पर कैप्टन सरकार गंभीर
अटारी बॉर्डर पर देश के सबसे ऊंचे तिरंगे के बार-बार फटने की खबर पंजाब की कैप्टन सरकार के कानों तक जा पहुंची है। सरकार ने मामले पर गंभीरता जाहिर करते हुए प्रभावी कदम उठाने के संकेत दिए हैं। 
tallest indian tri colour will get cut short
राष्ट्रीय ध्वज

रविवार को तिरंगे को लेकर पंजाब सरकार के गृहसचिव अर्जुन राम मेघावल जानकारी सार्वजनिक करेंगे। वे तिरंगे के रखरखाव के लिए दोबारा बनाई गई नीतियों को सामने रखेंगे। सरकार का कहना है कि तिरंगे के रखरखाव के लिए टीम बदली जाएगी। साथ ही तिरंगे की नई लंबाई-चौड़ाई को लेकर अंतिम निर्णय का भी खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
tallest indian tri colour will get cut short
सरहद पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
बता दें, पांच मार्च 2017 से अब तक तिरंगा छह बार फट चुका है। बार-बार हवा के दबाव के चलते तिरंगे के फटने से इसकी देखरेख कर रहे नगर सुधार ट्रस्ट की किरकिरी हो रही है। अब प्रशासन मामले में सरकार की नई नीतियों को सामने रखेगा। 
 
विज्ञापन
tallest indian tri colour will get cut short
सबसे ऊंचे तिरंगे पर कैप्टन सरकार गंभीर
इस राष्ट्रीय ध्वज को पांच मार्च 2017 को पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी ने फहराया था। खूबी यह है कि 360 फुट ऊंचे इस तिरंगे को लाहौर से देखा जा सकता है। हालांकि झंडे के बार-बार फटने की वजह से आज स्थिति यह है कि अटारी बॉर्डर पर 360 फीट ऊंचा पोल बिना तिरंगे के खड़ा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed