फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहर में शव मिला तो उड़ी अफवाह, स्वामी कृष्णा नंद मिल गए, तस्वीरें

Thu, 09 Jun 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Thu, 09 Jun 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
swami krishananand bhuriwale missing, saint dead body found in river, goseva mission
गो सेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले लापता - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में रोपड़ से गो सेवा मिशन के लापता प्रधान स्वामी कृष्णा नंद का शव नहर से मिलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही भक्त नहर पर उमड़ पड़े।
swami krishananand bhuriwale missing, saint dead body found in river, goseva mission
गो सेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले लापता - फोटो : अमर उजाला
नूरपुरबेदी में चल रहे मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह के संगत दर्शन दौरान पुलिस को नक्कीयां पावर हाउस के पास नहर से स्वामी कृष्णा नंद का शव मिलने की जानकारी मिली। इस पर एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने तत्काल कीरतपुर साहिब चौकी इंचार्ज एएसआई हरकीरत सिंह को मौके पर भेजा। एएसआई शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। स्वामीजी का शव मिलने की खबर फैलने पर भक्तों की भीड़ अस्पताल पहुंच गए।

swami krishananand bhuriwale missing, saint dead body found in river, goseva mission
गो सेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले लापता - फोटो : अमर उजाला
स्वामी जी के नजदीकी सोमनाथ, वकील शेखर शुकला तथा मूलराज को पुलिस ने शव दिखाया। इस पर इन सभी लोगों ने कहा शव किसी और संत महात्मा का है। यह शव स्वामी जी का नहीं है। शव पर भगवा रंग के वस्त्र थे। इसके कारण गोताखोरो ने इस शव को स्वामी कृष्णा नंद का समझ लिया। स्वामी कृष्णा नंद पिछले चार दिनों से लापता चल रहे है। उनकी बोलेरो गाड़ी नंगल हाईडल नहर के किनारे पर खड़ी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami krishananand bhuriwale missing, saint dead body found in river, goseva mission
गो सेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले लापता - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है पुलिस के गोताखोर स्थानीय गोताखोरों के साथ मिल कर नहर में स्वामी जी की तलाश कर रहे हैं। स्वामीजी को तलाशने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। पुलिस अभी भी गोताखोरों की मदद से नहर को खंगाल रही है। एसडीआरएफ जवानों को दिक्कत आने के बाद केंद्र की एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। अब दोनों टीमें मिलके कई किलोमीटर नहर खंगाल चुके हैं, पर अभी कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
swami krishananand bhuriwale missing, saint dead body found in river, goseva mission
गो सेवा मिशन के प्रमुख स्वामी कृष्णानंद भूरीवाले लापता - फोटो : अमर उजाला
गौसेवा मिशन पंजाब के चेयरमैन कीमती भगत ने साथियों समेत मुख्यमंत्री बादल मांगपत्र सौंपा। सीएम ने उसी समय केस की जांच कर रहे आईजी लोक नाथ आंगरा को फोन कर निर्देश दिए कि हफ्ते में मामला सुलझा कर रिपोर्ट करें। साथ ही, एसएसपी रोपड़ वरिंदरपाल को भी निर्देश दिए। डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने कहा के पुलिस सभी संभावित थ्यूरी पर काम कर रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है। लोग झूठी अफवाहें न फैलाएं, ताकि जांच में दिक्कत आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed