इंडो पाक बॉर्डर पर फिर दिखे सेना की वर्दी में संदिग्ध, दहशत
रदासपुर के बाद इंडो पाक बॉर्डर के एक गांव में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे गए। खबर फैलते ही इलाके में दहशत फैल गई। तस्वीरों में सर्च अभियान।
इंडो पाक बॉर्डर पर फिर दिखे सेना की वर्दी में संदिग्ध, दहशत
मिली जानकारी के अनुसार, दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के आधीन आते म्मकौड़ा पत्तन के पार भारत पाकिस्तान बार्डर के गांव झूमर में दो संदिग्ध देखे गए। खबर मिलते ही पुलिस और सेना ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो पाक बॉर्डर पर फिर दिखे सेना की वर्दी में संदिग्ध, दहशत
दोनों संदिग्ध व्यक्तिओं को नबाब अली पुत्र असगर अली निवासी टिबली देहरादून ने देखा था। नबाब अली ने बताया कि वह वीरवार शाम को राजेश शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी हरीपुर अमृतसर के गांव झूमर में पड़ते खेतों में कंटीली तारों से लगभग 700 मीटर दूर अपने साथियों के लिए भोजन बना रहा था। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे।
इंडो पाक बॉर्डर पर फिर दिखे सेना की वर्दी में संदिग्ध, दहशत
नबाब अली ने बताया कि उनके हाथ में हथियार और पीठ पर दो पिठू बैग लटके थे। उन्होंने फौज की वर्दी पहनी थी तथा सिर पर काले रंग का पटका बांधा हुआ था। दोनों उसके पास आए और दरिया पार जाने के लिए रास्ता किस तरफ से जाता है। जब मैने उन्हें कहा कि उसे नहीं मालूम है तो उन्होंने मुझे हथियार से उसे पीटा तथा उसे कहा कि वो इस बारे में किसी को बताए न कि उसके पास कोई आया था, बताया तो वो उसे गोली मार देंगे।
इंडो पाक बॉर्डर पर फिर दिखे सेना की वर्दी में संदिग्ध, दहशत
उनके जाने के बाद वो वहां से भागमकौड़ा पत्तन के पास पापुलर की कटाई कर उन्हें ट्राली पर लाद रहे साथियों के पास पहुंचा और सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने मालिक को साथ लेकर पास की बीएसएफ की चौकी को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, बीएसएफ व आर्मी हरकत में आ गई तथा पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया गया।