फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...और जब आखिरी बार सुषमा स्वराज आईं थीं अपने मायके, तो भाई-भाभी से जताई थी ये ख्वाहिश

Wed, 07 Aug 2019 02:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Memory Related to Parents House and Brother Gulshan
सुषमा स्वराज
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जब आखिरी बार अपने मायके आई थीं, तो भाई और भाभी से उन्होंने एक इच्छा जाहिर की थी। जिसे बड़े चाव से पूरा भी किया गया था, पढ़ें दिलचस्प किस्सा...
Sushma Swaraj Memory Related to Parents House and Brother Gulshan
सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज 18 दिसंबर 2018 को हरियाणा के अंबाला कैंट स्थित अपने पैतृक निवास पर भाई डॉक्टर गुलशन राय शर्मा का हाल जानने के लिए आई थीं। तब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनके स्वागत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा था, लेकिन सुषमा ने सभी को हाथ जोड़ते हुए कहा कि वह पहले अपने भाई का हाल जानने घर जाएंगी, उसके बाद वह सभी से मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के बारे में एक भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं 'दमदार नेता शानदार वक्ता'
Sushma Swaraj Memory Related to Parents House and Brother Gulshan
सुषमा स्वराज
जब वे घर पहुंची थीं तो उन्होंने भाई-भाभी के साथ गाजर का हलवा और दही भल्ले खाए थे। भाई ने बताया कि सुषमा को खाना बहुत भाता है। सुषमा भले ही केंद्रीय राजनीति का सितारा बन गई थीं, लेकिन अंबाला से उनका लगाव कम नहीं हुआ था। सुषमा अपने रिश्तो को भी राजनीति से परे जाकर बखूबी निभाती थीं। वह हर साल रक्षाबंधन और भैया दूज पर उन्हें राखी बांधने और तिलक लगाने अंबाला जरूर आती थीं।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज वैलेंटाइन डे को जन्मीं और मां-बाप के खिलाफ जाकर किया प्रेम विवाह, फिल्मी थी लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj Memory Related to Parents House and Brother Gulshan
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
डॉक्टर गुलशन रॉय शर्मा ने बताया कि सुषमा राजनीति और अपने परिवार को अलग-अलग रखती थीं। वह इस बात का बहुत ध्यान रखती थीं कि राजनीति और परिवार दोनों उलझकर किसी तरह के दुरुपयोग का सबब न बन जाएं। इसलिए कई बार ऐसा होता था कि सुषमा स्वराज दोनों त्योहारों पर जब अंबाला आती थीं, तो बहुत कम लोगों को ही उनके आने-जाने की जानकारी होती थी। सुषमा के मुंह बोले भाई राज सिंह ने बताया कि सुषमा उन्हें भी हर साल राखी बांधतीं और टीका करती थीं।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के मुरीद थे लाल कृष्ण आडवाणी, कहते थे- मुझे उनसे कॉम्प्लेक्स है, बेहद दिलचस्प किस्सा
विज्ञापन
Sushma Swaraj Memory Related to Parents House and Brother Gulshan
सुषमा स्वराज
बता दें कि सुषमा स्वराज के भाई डॉ. गुलशन राय शर्मा अभी भी कैंट के बीसी बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। पिता हरदेव शर्मा भी वैद्य थे। वे गंभीर बीमारियों का देसी दवाओं से उपचार करने में माहिर थे। सुषमा की छोटी बहन वंदना शर्मा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की मेंबर हैं। सुषमा स्वराज ने अंबाला के एसडी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद एसडी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की और सक्रिय राजनीति में आईं।

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना में जाना चाहती थीं सुषमा स्वराज, पर एक नियम बना अड़चन और अधूरा रह गया सपना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed