फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुषमा स्वराज के मुरीद थे लाल कृष्ण आडवाणी, कहते थे- मुझे उनसे कॉम्प्लेक्स है, बेहद दिलचस्प किस्सा

Wed, 07 Aug 2019 01:40 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 07 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Lal Krishna Advani is a Great Fan of Sushma Swaraj due to Her Talking Style
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के मुरीद थे। उन्होंने जनसभा में एक ऐसी बात कह दी थी जिसे सुनकर हर कोई अचंभित रह गया था।
Lal Krishna Advani is a Great Fan of Sushma Swaraj due to Her Talking Style
सुषमा स्वराज - फोटो : सोशल मीडिया
सुषमा स्वराज एक कुशल वक्ता थीं जिससे हर कोई परिचित था, लेकिन उनके इस हुनर से लाल कृष्ण आडवाणी काफी प्रभावित थे। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद भोपाल में 2009 में एक सभा के दौरान सुषमा स्वराज की मौजूदगी में किया था। आडवाणी ने भोपाल की न्यू मार्केट के पास दशहरा मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मुझे सुषमा जी से कॉम्प्लेक्स है, क्योंकि वे बहुत अच्छी वक्ता हैं और मैं अच्छा बोल नहीं सकता।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज के बारे में एक भविष्यवाणी, जो सच साबित हुई और वो बन गईं 'दमदार नेता शानदार वक्ता'
Lal Krishna Advani is a Great Fan of Sushma Swaraj due to Her Talking Style
सुषमा स्वराज - फोटो : सोशल मीडिया
सुषमा स्वराज को हरियाणा राज्य विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार भी दिया गया था। सुषमा स्वराज की राजनीति से अलग भी कई क्षेत्रों में दिलचस्पी थी। शास्त्रीय संगीत, कविता, ललित कला और नाटक आदि में उनकी काफी रुचि रही। कविता और साहित्य को पढ़ना सुषमा जी को बहुत भाता था। वे कई भाषाएं बोल लेती थीं। संयुक्त राष्ट्र में उनके भाषण की काफी तारीफ हुई थी, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को जमकर खरी-खरी सुनाई थी।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज वैलेंटाइन डे को जन्मीं और मां-बाप के खिलाफ जाकर किया प्रेम विवाह, फिल्मी थी लव स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Krishna Advani is a Great Fan of Sushma Swaraj due to Her Talking Style
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज (67) का मंगलवार शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रात नौ बजे उन्हें अचेतावस्था में एम्स लाया गया था, जहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। देर रात एम्स प्रशासन की ओर से उनके निधन की जानकारी दी गई और उसके बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: ...और जब आखिरी बार सुषमा स्वराज आईं थीं अपने मायके, तो भाई-भाभी से जताई थी ये ख्वाहिश
विज्ञापन
Lal Krishna Advani is a Great Fan of Sushma Swaraj due to Her Talking Style
सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
निधन से तीन घंटे पहले अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लोकसभा से पास होने के बाद सुषमा स्वराज ने आखिरी ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी। शाम 7:23 बजे के ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं जीवनभर इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।’ लेकिन ये किसी ने भी सोचा नहीं था कि वे सभी को अकेला छोड़कर इस तरह चली जाएंगी।

ये भी पढ़ें: वो नेता जिसने एक ही सीट से लगातार तीन बार सुषमा स्वराज को हराया, फिर यहां से कभी नहीं लड़ीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed