छात्रों ने बनाया कमाल का डिवाइस, शराब पीकर बैठे तो गाड़ी कर देगा बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के खालसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने अल्कोहल डिटेक्शन सिस्टम (एडीएस) तैयार किया है। यह यंत्र शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की पहचान कर लेगा। यह सिस्टम बेहद खास है। इसके बारे में डायरेक्टर डॉ. बाला ने बताया कि अल्कोहल डिटेक्शन सिस्टम अगर गाड़ी में लगा है तो कोई भी शराब पीकर वाहन नहीं चला सकता है। यह सिस्टम सांस की तरंगों को भांपते हुए वाहन बंद कर देगा। अगर शराब का सेवन कर कोई भी वाहन चलाने की कोशिश करेगा तो वह स्टार्ट नहीं होगा।
कोई शराब का सेवन कर बैठेगा तो भी वाहन नहीं चलेगा। डॉ. बाला का कहना है कि इस यंत्र को वाहनों में लगाया जाएगा तो सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सकती है। कॉलेज टीम के कोआर्डिनेटर इंजी. प्रभदीप सिंह व सहायक प्रोफेसर सीएसई की देखरेख में अमृतपाल सिंह, अनुरीत कौर, जसकीरत सिंह और नेहा ने यह सिस्टम टीआईई (द इंडस एंटरप्रेन्योरस) चंडीगढ़ व आईकेजीपीटी यूनिवर्सिटी कपूरथला की ओर से संयुक्त रूप से करवाए गए मुकाबले में पेश किया। उन्हें बीस हजार का नकद इनाम दिया गया। ये सभी कंप्यूटर साइंस व इंजीनियरिंग विभाग के छठे सेमेस्टर के छात्र हैं। समारोह में पंजाब के अलग-अलग कॉलेजों की 150 टीमों ने हिस्सा लिया।
खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के ऑनरेरी सचिव राजिंदर मोहन सिंह छीना ने कॉलेज डायरेक्टर डॉ. मंजू बाला और उक्त विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कई लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ती है। यह यंत्र पुलिस के लिए भी सहायक सिद्ध होगा।
यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.