22साल की उम्र में एक खूबसूरत लड़की मजिस्ट्रेट बनी, लेकिन ज़िंदगी में एक कड़वी हकीकत की वजह से आए तनाव ने इसे आज ऐसी जगह पहुंचा दिया है।
ये लड़की है ब्रिटिश-एशिया की पहली प्लस साइज मॉडल और मिस प्लस साइज नॉर्थ इंडिया 2017 की ब्रांड एम्बेसडर बिशम्बर दास। जो आपको बताएंगी कैसे उन्होंने जीवन के कड़वे अनुभव का सामाना करते हुए यहां तक का सफर तय किया। बिशम्बर, सबसे छोटी उम्र में डर्बी की मजिस्ट्रेट बनी थीं और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी।
चंडीगढ़ आईं बिशम्बर बताती हैं कि मैं जब तनाव में होती थी तब मैं खाना खाती थी मेरी बस इसी आदत ने मेरा वजन बढ़ा दिया। जब 15-16 साल की हुई और मां के साथ गुरुद्वारे या दूसरे किसी इवेंट में जाती तो लोग अक्सर कहते आपकी बेटी बहुत सुंदर है।
22 साल में सबसे छोटी उम्र में मजिस्ट्रेट बनी। 2014 में मैंने मॉडलिंग शुरू की। ब्यूटी पेजेंट, मिस इंडिया यूरोप में हिस्सा लिया। यहां 9 देशों की 30 कंटेंस्टेंट्स के साथ कंपीट किया और उसमें भी जीती।
बिशम्बर बताती हैं कि मेरे घर का माहौल काफी खराब रहा था। मेरे पिता जी अल्कोहोलिक थे। शराब पीकर हमेशा मां के साथ मारपीट करते थे। यह सब बुरा लगता और इसे भुलाने के लिए मैं किसी भी समय खाने लगती। कभी आधी रात को खाती तो कभी सुबह उठते ही। केक, मीठा, फ्राइड सब खाती। धीरे-धीरे मेरा वजन बढ़ गया।