फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: एक ऐसी जगह, जहां मिली भगवान विष्णु के 5वें वामन अवतार की प्रतिमा

Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी)
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम(भिवानी) Updated Sun, 28 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
statue of lord vishnu vamana avatar found in hill
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा
देश में एक जगह पर भगवान विष्णु के पांचवें वामन अवतार की लगभग आठ सौ फुट ऊंची प्रतिमा मिली है। यकीं नहीं होता तो खुद देखिए तस्वीरें।
statue of lord vishnu vamana avatar found in hill
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा
हरियाणा में ​भिवानी जिले के तोशाम में यह प्रतिमा मिली है, जो आठवीं से दसवीं शताब्दी के मध्य की मानी जा रही है। पहाड़ी पर लगे वायरलेस सिस्टम पर कार्यरत पुलिसकर्मियों द्वारा हाल ही में पानी की टंकियों को व्यवस्थित ढंग से रखने के लिए कुछ मलबा हटाया तो वामन अवतार की प्रतिमा निकली। पत्थरों पर बने दो शिलालेखों के बाद पहाड़ी की चोटी पर अब मलबे से त्रेता युग के प्रथम और भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा मिली है।
statue of lord vishnu vamana avatar found in hill
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा
वहीं, पहाड़ी पर इतनी प्राचीन प्रतिमा मिलना पहाड़ी की एतिहासिक तथ्यों को और मजबूत करता है। पुरातत्व विभाग की मानें तो प्रतिमा आठवीं से दसवीं शताब्दी के बीच की है। पुरातत्व विभाग के सहायक संरक्षक एसपी चालिया ने बताया कि वामन अवतार की प्रतिमा में जो पत्थर प्रयोग किया गया है, इससे स्पष्ट होता है कि यह प्रतिमा 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
statue of lord vishnu vamana avatar found in hill
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा
आस्था का केंद्र है मुंगीपा धाम
करीबन आठ सौ फुट ऊंची पहाड़ी धार्मिक एवं एतिहासिक इतिहास को समेटे हुए है। पहाड़ी पर बने बाबा मुंगीपा धाम तोशाम ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों की भी गहरी आस्था है।
विज्ञापन
statue of lord vishnu vamana avatar found in hill
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा
पहाड़ी पर था राजा पृथ्वीराज चौहान का किला
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अभिलेखागार विभाग की टीम ने बाबा मुंगीपा धाम के आसपास पहाड़ पर बने पवित्र कुंडों व एतिहासिक स्थलों का दौरा किया और महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की थी। टीम को निरीक्षण के दौरान एक पत्थर पर शाही परिवारों के रहन-सहन को दर्शाने वाली रफ-पेंटिग मिली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed