फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों को सेक्स एजूकेशन पर फिल्म अभिनेत्री की बेबाक राय

Wed, 30 Dec 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 30 Dec 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
statement of film actress on controversial issue of child sex education

बच्चों को सेक्स शिक्षा दी जाए या नहीं जैसे विवादित मुद्दे पर फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने दी अपनी बेबाक राय। देखिए तस्वीरों में।

बच्चों को सेक्स एजूकेशन पर फिल्म अभिनेत्री की बेबाक राय

statement of film actress on controversial issue of child sex education

बच्चों को सेक्स शिक्षा दी जाए या नहीं जैसे विवादित मुद्दे पर इस फिल्म अभिनेत्री ने दी अपनी बेबाक राय। दरअसल फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने सोमवार को हरियाणा के रोहतक स्थित एमडीयू में सामाजिक संस्था ‘ब्रेकथ्रू’ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहा, बच्चे राह से न भटक न जाएं, इसके लिए स्कूलों और घरों में सेक्स एजुकेशन पर बात करनी जरूरी है।'
 
बच्चों को सेक्स एजूकेशन पर फिल्म अभिनेत्री की बेबाक राय

statement of film actress on controversial issue of child sex education
उन्होंने कहा कि अभिभावक भी इस मुद्दे पर अपने बच्चों से खुलकर बात करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों को काम के लिए बेहतर माहौल देना हर संस्थान की जिम्मेदारी है। आज वह खुद भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना अच्छा आउटपुट दे पा रही हैं तो इसके पीछे मुख्य वजह सुरक्षित माहौल है। पिछले 10-15 वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री का माहौल बदला है। अब प्रॉड्यूसर, निर्देशक और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम में भी काफी संख्या में महिलाएं हैं। इस वजह से बदलाव भी आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को सेक्स एजूकेशन पर फिल्म अभिनेत्री की बेबाक राय

statement of film actress on controversial issue of child sex education

कुरैशी ने कहा कि ब्रेकथ्रू का भी यही मिशन है कि जितनी ज्यादा औरतें होंगी, यह दुनिया उनके लिए और भी बेहतर होगी। वहीं महिलाओं को ही महिला की दुश्‍मन बताते हुए हुमा ने कहा कि लंबे अरसे से पुरुष सत्ता समाज के चलते महिलाओं की रूढ़िवादी मानसिकता बन गई है। इस वजह से एक औरत दूसरी औरत की बड़ी दुश्मन है। पर, अब यह सोच बदलनी होगी। महिला और पुरुष दोनों की मानसिकता बदलने की जरूरत है।

विज्ञापन

बच्चों को सेक्स एजूकेशन पर फिल्म अभिनेत्री की बेबाक राय

statement of film actress on controversial issue of child sex education

एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में ब्रेकथ्रू के ‘मिशन हजार’ अभियान के राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि फर्क इससे नहीं पड़ता है कि बेटा-बेटी एक्टर, इंस्पेक्टर बने या डॉक्टर। जरूरी यह है कि समाज में लड़कियों को सुरक्षित महसूस करने लायक माहाल दिया जाए ताकि वो पढ़ सकें। बेहतर समाज बनाने की इस लड़ाई को हम लड़कियां अकेले नहीं लड़ सकती है। इसके लिए अपने माता-पिता, भाई और दोस्तों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनकी रुढ़िवादी सोच बदलने की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed